Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आज से होगा नए बस अड्डे से कुछ वाहनों का संचालन
  • पौड़ी

आज से होगा नए बस अड्डे से कुछ वाहनों का संचालन

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
rns featured image new

पौड़ी। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार से परीक्षण के तौर पर नए बस अड्डे से कुछ वाहनों का संचालन किया जाएगा। एसएसपी के निर्देश पर सीओ सदर ने कोतवाली में टैक्सी यूनियनों व बस संचालकों के साथ बैठक कर नए ट्रैफिक प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी के निर्देश पर कोतवाली पौड़ी में आयोजित बैठक में सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि शहर में स्थित पुराने बस अड्डे से यातायात के दबाव को कम करने व आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए पुराने बस अड्डे से संचालित होने वाले कुछ मार्गों के वाहनों को देवप्रयाग रोड पर स्थित नए बस अड्डे से संचालित किया जाएगा। कहा कि वर्तमान समय में वाहनों की संख्या बढ़ने व पार्किंगों की संख्या कम होने से पुराने बस अड्डे से यातायात के दबाव को कम करने लिए नया ट्रेफिक प्लान बनाया गया है। इस दौरान वाहन संचालकों के प्रतिनिधियों द्वारा भी इस सम्बंध में अपनी सहमति दी गई। साथ ही नया बस अड्डा पर मूलभूत सुविधाओं पीने का पानी, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद पौड़ी से संपर्क कर यहां पर सुविधाएं जुटाए जाने की बात कही गई। सीओ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नए बस अड्डे व पुराने बस अड्डे, बाजार क्षेत्र के मध्य यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए नगर पालिका पौड़ी द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि सोमवार से परीक्षण के तौर पर हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, सबदरखाल, कोट, खांडूसैंण,घुड़दौड़ी, जामलाखाल, कल्जीखाल, कांसखेत, डांडा नागराजा, ल्वाली आदि स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों को नए बस अड्डे से संचालित किया जाएगा। उपरोक्त रूट पर चलने वाले वाहनों को पुराने बस अड्डे पर आने की मनाही होगी। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के महेंद्र भंडारी, कुलवीर सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 सितम्बर
Next: शिक्षकों का धरना आज से

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.