Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा किया गया सफाई अभियान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा किया गया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
IMG-20210926-WA0011

अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 26 सितंबर 2021 को सफाई अभियान का आयोजन किया गया समिति द्वारा आज बालेश्वर शिव मंदिर के पास के मार्ग तथा वहां पर स्थित नौले की सफाई की गई तथा रामलीला मैदान डूंगाधारा अल्मोड़ा में सफाई अभियान चलाया गया। मानस पब्लिक स्कूल तथा कल्पना कृति महिला जागृति समिति द्वारा संयुक्त रुप से उपरोक्त अभियान संपन्न किया गया। समिति द्वारा लगातार स्वच्छता तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है तथा नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में मानस स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ,अध्यक्ष मंजू बिष्ट, महासचिव वंदना भंडारी, गीता बिष्ट, अवनी बिष्ट, उमा पूना, नीमा मेहता, राधा रावत, प्रभात जोशी आदि लोग उपस्थित रहे। समिति संयोजक ज्योति सतवाल द्वारा अवगत कराया गया कि समिति लगातार स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर रही है तथा नशा उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि अभियान में भी जुटी हुई है। अभी कोरोना महामारी के कारण अभियान बृहद रूप से नहीं चलाएं जा सकते हैं फिर भी समिति द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रमों का संक्षिप्त रूप से लगातार आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष मंजू बिष्ट द्वारा सभी का सहयोग करने हेतु धन्यवाद अदा किया गया तथा महासचिव वंदना भंडारी द्वारा सभी से अपेक्षा की गई की भविष्य में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने, अपने आसपास सुंदर वातावरण बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे। अंत में सभी का धन्यवाद देते हुए कमल कुमार बिष्ट द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस कंडक्टर ने दी शिक्षिका के मुंह पर तेजाब डालने और बेटे की हत्या करने की धमकी
Next: सरयू नदी में 2 सगे भाई तेज़ बहाव में बहे, एक लापता, एक का शव बरामद

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.