Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती का चार साल तक किया यौन शोषण
  • हरिद्वार

युवती का चार साल तक किया यौन शोषण

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

रुड़की। एक युवक ने शादी का वादा कर पड़ोसी युवती का चार साल तक यौन शोषण किया। लंबे समय के बाद युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने जानकारी के लिए युवक को भी बुलवाया है।
सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंची। उसने कोतवाली की महिला दरोगा को बताया कि करीब चार साल पहले पड़ोस के युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसके छह, सात महीने बाद युवक ने उससे वादा किया कि वह जल्द ही अपने घर वालों को सहमत कर उससे शादी कर लेगा।
युवती इससे संतुष्ट हो गई। इसके बाद उसने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बीच में युवती एक-दो बार गर्भवती हुई। उसने युवक को जानकारी दी तो युवक ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान युवती उससे शादी करने की बात कहती रही लेकिन युवक ने हर बार बहाने बनाकर उसे टालता रहा।
ऐसे ही चार साल गुजरने के बाद भी युवक ने शादी नहीं की तो युवती उसके माता-पिता से मिली और पूरी बात बताई। आरोप है कि युवक के माता-पिता ने बेटे को बुलाकर पूछताछ की तो उसने युवती से शादी का वादा करने की बात मानी, लेकिन शादी करने से इंकार कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष रहेंगे बैठक में
Next: कुछ तो मायने हैं सीएम के यशपाल से बिना बताए मुलाकात के

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.