Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हादसा: सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

हादसा: सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
default featured image

जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के चाकसू में शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत होने के साथ ही 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना शनिवार सुबह 5:30 बजे हुई। सभी मृतक और घायल बारां जिले के रहने वाले हैं। यह सभी शुक्रवार रात एक वैैन में बारां से सीकर के लिए रवाना हुए थे। वैन में कुल 11 लोग सवार थे, इनमें 10 युवक और एक चालक शामिल था। सभी युवक रविवार को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET) में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
इनका परीक्षा सेंटर सीकर जिले में आया था। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग -12 निमोडिया मोड पर ट्रक और वेन में टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। वैन में सवार सभी लोग नींद में थे। इसी दौरान चालक को भी नींद की झपकी लग गई। इस कारण वैन की सामने से आ रहे ट्रक से भिडंत हो गई। ट्राला और वैन में हुई तेज भिडंत की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे।
भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन ट्रक के अंदर जा घुसी। वैन की छत पूरी तरह से दब गई । इस कारण वैन में बैठे युवक बुरी तरह से फंस गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। वैन की छत और दरवाजे को काटा गया। क्रेन की मदद से वेन को ट्राला के नीचे से बाहर निकाला गया।
शवों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान बारां जिले के गोरधनपुरा और नयापुरा गांव के निवासियों के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों में विष्णु नाग, तेजाराम, सत्यनारायण, वेदप्रकाश, सुरेश और दिलीप शामिल हैं। वहीं नरेंद्र, अनिल, भगवान, हेमराज और जोरावर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को लॉन्च करेंगे पीएम-डीएचएम योजना
Next: सीएम का आर्य के घर पहुंचना चर्चाओं को जन्‍म दे गया…

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.