Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 7442 यात्रियों ने किए अब तक बदरी-केदार धाम के दर्शन
  • रुद्रप्रयाग

7442 यात्रियों ने किए अब तक बदरी-केदार धाम के दर्शन

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ और बदरीविशाल की यात्रा को लेकर देश-विदेश के यात्रियों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। जैसे ही हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी तीर्थयात्रियों को लगी तो, बड़ी संख्या में दर्शनार्थी बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। अभी तक केदारनाथ में 3642 और बदरीनाथ में 3800 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

18 से 23 सितंबर तक की यात्रा में दोनों धामों में 7442 तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे हैं। खराब मौसम के बाद भी यात्रियों में बाबा केदार के दर्शनों के प्रति काफी उत्सुकता है। जबकि इसी तरह बदरीनाथ के लिए भी देखा जा रहा है। सुबह सोनप्रयाग में बड़ी संख्या में लोग केदारनाथ जाने की जिद कर रहे हैं किंतु सरकार द्वारा निर्धारित 800 तीर्थयात्रियों को ही एक दिन में केदारनाथ भेजने पर यात्री मायूस हो रहे हैं। वहीं बदरीनाथ में भी यही हाल है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि चारों धामों में निरंतर तीर्थयात्रियों को दर्शन की सुविधा दी जा रही है। अभी तक 7442 यात्रियों ने बदरी-केदार के दर्शन किए हैं। इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कारोबारी एवं यात्रा से जुड़े लोगों ने सरकार से चारों धामों में जाने वाले यात्रियों की प्रतिदिन संख्या बढ़ाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल अफसरों की तैनाती
Next: उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में राज्य कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी समेत 24 मामलों पर बनी सहमति

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.