Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चुनाव के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय
  • उत्तराखंड

चुनाव के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 सितंबर को पार्टी के 2364 शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के सिलसिले में टिप्स भी देंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी भाजपा सांगठनिक रूप से पहले ही बढ़त ले चुकी है और अब केंद्रीय नेताओं के दौरे व निचले स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं से उनके संवाद कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 29 सितंबर को शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों से संवाद करने जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का यह कार्यक्रम तय होने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी भी जुड़ेंगे। संवाद में करीब पांच हजार लोग जुड़ेंगे और इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों को बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं को सक्रिय करने के संबंध में टिप्स दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11235 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की इकाइयां गठित हैं। एक शक्ति केंद्र के जिम्मे चार से छह बूथ इकाइयां हैं।

बीएल संतोष 26 व 27 को दून में
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने यह भी जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 26 व 27 सितंबर को दून में रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही घंटे बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या
Next: राशिफल 24 सितम्बर

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.