Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रिसॉर्ट में चल रहा था अवैध देह व्यापार, एक युवक और 5 युवतियां गिरफ्तार
  • नैनीताल

रिसॉर्ट में चल रहा था अवैध देह व्यापार, एक युवक और 5 युवतियां गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

रामनगर। रामनगर में अल्मोड़ा नैनीताल जिला की सीमा पर मोहान स्थित रिसॉर्ट में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व पुलिस ने छापा मारकर अवैध देह व्‍यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। मौके से पांच महिला और एक युवक को टीम ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई।

बुधवार देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को मोहान स्थित रिसोर्ट में कॉल गर्ल आने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घेराबंदी की रणनीति तैयार की। रात में ही ट्रैफिकिंग सेल की टीम रामनगर पहुंची। टीम रामनगर पुलिस को साथ लेकर मोहान पहुंची। टीम ने रिसोर्ट कार्बेट मैंगो ब्लूम में छापेमारी कर अनैतिक कार्य करते हुए कमरों से एक युवक तथा पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रौशन उर्फ मौ. नूरहसन पुत्र मौ. इदरिश आलम निवासी करन विहार R-164 किराडी सुलेमान नगर थाना सुल्तानपुरी नार्थ वैस्ट दिल्ली बताया। पुलिस ने बताया कि मौके से विशाल फरार हो गया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि रामनगर में इससे पहले भी अवैध देह व्‍यापार के मामले आ चुके हैं। पुलिस आरोपितो के स्वजनों से संपर्क कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग भाई-बहन ने ली जल समाधि
Next: अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.