Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुमशुदा वृद्ध का शव मिला
  • हरिद्वार

गुमशुदा वृद्ध का शव मिला

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

लूट के इरादे से फक्कड़ ने साथी के साथ जहर देकर की थी वृद्ध की हत्या

हरिद्वार।  बिजनौर निवासी गुमशुदा बुजुर्ग की हत्या के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने फक्कड़ बाबा को गिरफ्तार किया है। फक्कड़ ने अपने साथी के साथ मिलकर शराब में जहर देकर बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। पुलिस ने वृद्ध का शव बरामद कर आरोपी फक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चल रहे उसके साथी की तलाश की जा रही है। एक सप्ताह पूर्व गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए बिजनौर निवासी बुजुर्ग घासी सिंह हरकी पैड़ी से लापता हो गए थे। परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुजुर्ग को विष्णुघाट पर एक फक्कड़ बाबा के साथ देखा गया था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फक्कड़ बाबा भोलेनाथ पुत्र रमेश निवासी ग्राम कोट कादर थाना रामपुर जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बुजुर्ग घासी सिंह उसे विष्णुघाट पर मिले थे। इस दौरान करन पुत्र मन्नु निवासी भानी रामपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर यूपी भी उसके साथ था। बुजुर्ग ने उससे शराब कहां मिलेगी इसके संबंध में पूछा और उनके सामने ही शराब के तीन पव्वे खरीदे। उसके पास पांच सौ के काफी सारे नोट देखकर उन्हें लालच आ गया और वे उसे चण्डी पुल के नीचे होते हुए बैरागी कैम्प जाने वाले रास्ते पर ले गए। जहां तीनों ने शराब पी। इसी बीच मौका देखकर उन्होंने बुजुर्ग की शराब में नशीली गोली मिलाकर उसे पिला दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद उसकी जेब से 10 हजार रूपए व मोबाईल फोन निकाल लिया तथा शव को वहीं छोड़कर आ गए। रूपए दोनों ने आपस में बांट लिए तथा मोबाईल फोन फक्कड़ भोलेनाथ ने रख लिया। फक्कड़ भोलेनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने चण्डी पुल के नीचे बैरागी कैंप जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों से बुजुर्ग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस टीम फरार करन की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में एसआई ठाकुर सिंह रावत, पवन डिमरी, कांस्टेबल रमेश व शम्भू प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान को 15 लाख रुपये की चपत लगायी
Next: मारपीट मामले  में तीन किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.