Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान को 15 लाख रुपये की चपत लगायी
  • हरिद्वार

किसान को 15 लाख रुपये की चपत लगायी

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

रुड़की। कुछ लोगों ने महंगे रेट पर खेती की जमीन खरीदने का झांसा देकर खेड़ीखुर्द के किसान को 15 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगे जाने का एहसास होने पर किसान ने पुलिस का तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी देहात के आदेश पर पुलिस छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खेड़ीखुर्द के राजवीर पुत्र जगदीश ने पुलिस अधीक्षक देहात को शिकायती पत्र देकर बताया कि 2017 में गांव का इसरार दो लोगों को लेकर उसके घर आया। उसके साथ आए लोगों ने राजवीर की जमीन खरीदने की इच्छा जताई, पर राजवीर ने मना कर दिया। इस पर वे कहीं दूसरी जगह जमीन दिलाने की बात कहकर चले गए। आरोप है कि बाद में इसरार ने आसपास में कम भाव पर जमीन खरीदने व महंगी दर पर उन्हें बेचने की सलाह राजवीर को दी। इसरार ने ही राजवीर को रायसी के चंद्रमोहन की जमीन दिखाई और उनका सौदा करा दिया। राजवीर ने चंद्रमोहन को 15 लाख रुपये देकर एग्रीमेंट कराया। इसके बाद राजवीर जमीन खरीदने के इच्छुक दोनों लोगों को बुलाने की बात कहता रहा, लेकिन इसरार ने उन्हें नहीं बुलाया। इस पर राजवीर ने चंद्रमोहन वाली जमीन के बारे में जानकारी ली। पता चला कि उक्त जमीन पहले ही बिक चुकी है। उसने चंद्रमोहन से अपनी रकम मांगी, पर उसने इनकार कर दिया। ठगी होने का एहसास होने पर उसने पुलिस को तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी देहात ने एफआईआर लिखने के आदेश लक्सर पुलिस को दिए थे। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि राजवीर की तरफ से खेड़ीखुर्द के इसरार पुत्र फैज अली, रायसी के चंद्रमोहन पुत्र रामपाल, उसके बेटे अनुज, उदयवीर और गाजियाबाद के मनीष व देहरादून के मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाथरूम में करंट लगने से युवक की मौत
Next: गुमशुदा वृद्ध का शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.