Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब कांग्रेस की लड़ाई अब दिल्‍ली दरबार पहुंची
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई अब दिल्‍ली दरबार पहुंची

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

चण्‍डीगढ़। पंजाब कांग्रेस का घमासान शायद जल्दी नहीं थमेगा। अब हरीश रावत के बयान से नाराज पूर्व पीपीसीसी प्रधान सुनील जाखड़ दिल्ली रवाना हो गए हैं। पता चला है कि सुनील जाखड़ दिल्ली में राहुल गांधी से गुरुवार को बैठक करेंगे। संभावना है कि प्रियंका गांधी भी बैठक में हिस्सा लें।

 चरणजीत चन्नी को सीएम बनाए जाने के बाद हरीश रावत ने बयान दिया था कि अगले चुनाव में नवजोत सिद्धू पार्टी का चेहरा होंगे। इस पर पूर्व पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ ने कड़ा विरोध जताया था। बाद में रावत ने कहा था कि चुनाव चन्नी-सिद्धू की अगुवाई में लड़ा जाएगा लेकिन तब तक इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई थी। अब बुधवार शाम को सुनील जाखड़ नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थे, जो शिमला से नई दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने की बात कहें, लेकिन एक धड़ा अब भी असंतुष्ट है। चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के बाद पार्टी प्रभारी हरीश रावत के बयान से उपजा है जिसमें उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनाव में चेहरा नवजोत सिंह सिद्धू होंगे। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि रावत का यह बयान हैरान करने वाला है। उन्होंने पंजाब में अगला चुनाव नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में लडे़ जाने पर सवाल खड़े कर दिए। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन ही रावत का यह बयान चौंकाने वाला है। यह मुख्यमंत्री के अधिकार को कमजोर करने वाला बयान है। उनके चयन को नकारता है। इसी बीच सुनील जाखड़ के भतीजे अजयवीर जाखड़ ने पंजाब किसान आयोग के पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस की सफाई

विवाद बढ़ता देख आलाकमान को इस जंग में कूदना पड़ा। जिसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बयान जारी किया कि उन्होंने हरीश रावत से बात की है, रावत ने उन्हें बताया कि मीडिया उनके बयान को ठीक ढंग से नहीं समझ पाया। इसलिए मैं इस बात को दोहराता हूं कि हमारे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हैं। दोनों नेता सब नेताओं के साथ मिलकर पंजाब का चुनाव लड़ेगे। यही वास्तविकता और सत्य है। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस की कार्यवाही से ब्लैकमेल करने वालों को मिलेगा सबक: विधायक महेश नेगी
Next: बेटे की हत्‍या कर मां ने की खुदकुशी, जानिए आखिर क्‍या है मामला….

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.