Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • सीपीसी गोदाम में मिला रायबरेली के अंश का शव, कुकर्म के बाद दोस्तों ने की हत्या, एक गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

सीपीसी गोदाम में मिला रायबरेली के अंश का शव, कुकर्म के बाद दोस्तों ने की हत्या, एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
rns featured image new
कानपुर(आरएनएस)। सीपीसी गोदाम में मिला शव रायबरेली के अंश का था,दोस्तों ने कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। फोटो देखकर बेटे की पहचान करने वाली मां की निशानदेही पर पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार किया तो सारा सच सामने आ गया। पुलिस की छानबीन में हत्या की वजह मोबाइल बताई जा रही है। हालांकि पुलिस आरोपित के साथी की तलाश कर रही है।
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में रहने वाला अंश कुमार बीती 5 सितंबर को दोस्त उत्तम कुमार के साथ कानपुर आया था। 6 सितंबर की सुबह उत्तम कुमार गांव पहुंचा तो उसे देखकर मां को संदेह हुआ। अंश का मोबाइल स्विच ऑफ होने पर मां ने उत्तम से पूछताछ की। इसपर उसने अंश को काम दिलाकर वापस आने की बात कही। फोन बंद होने की जानकारी पर वह टालमटोल कर गया। परेशान मां ने रायबरेली के गदागंज थाने में उत्तम के खिलाफ तहरीर देकर अंश की गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ पता नहीं चला तो मां ने कानपुर पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस द्वारा दिखाई गई फ़ोटो से उन्होंने अंश की शिनाख्त कर ली।
अनवरगंज पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद उत्तम कुमार से पूछताछ की लेकिन सटीक जानकारी न मिल पाई। पुलिस ने अंश के मोबाइल की सीडीआर की जांच कराई तो पता चला मोबाइल फोन बादशाही नाका थाना क्षेत्र में रिपेयरिंग दुकानदार शिखर तिवारी के पास है। पुलिस ने शिखर से संपर्क किया तो उसने बताया कि मोबाइल सरदार उर्फ बाबा उर्फ दिनेश वर्मा ने रिपेयरिंग के लिए दिया है। पुलिस ने सरदार उर्फ बाबा उर्फ दिनेश वर्मा को पकड़ा तो हत्या का पर्दाफाश हो गया।
सरदार उर्फ बाबा उर्फ दिनेश वर्मा और उसका दोस्त आमिर उर्फ बंगाली रिक्शा चलाते हैं। दोनों ही उत्तम कुमार के अच्छे दोस्त हैं, जिसकी वजह से उनकी दोस्ती अंश से हो गई थी। अंश कानपुर काम के लिए आया तो सरदार और आमिर साथ में रिक्शे पर सीपीसी गोदाम गए। दोनों ने अंश के साथ कुकर्म किया और विरोध पर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सरदार उर्फ बाबा उर्फ दिनेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आमिर उर्फ बंगाली की तलाश कर रही है। पुलिस ने अंश का मोबाइल और घटनास्थल से चप्पल व हत्या में प्रयोग ईंट भी बरामद कर ली है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: आइएफएस समेत 19 के खिलाफ मामला दर्ज
Next: चक्रवर्ती और रसेल की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नौ विकेट से जीता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.