Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना से परेशान व्यापारियों को भी रियायत देने की मांग की
  • देहरादून

कोरोना से परेशान व्यापारियों को भी रियायत देने की मांग की

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलास्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने कोरोना के दौरान व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से व्यापारियों को रियायत देने की मांग की। रविवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को व्यापारियों को भी रियायत देनी चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जीएसटी के सर्वे करवा रही है। जो सर्वथा गलत है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा का आरंभ हो गया है। जो स्वागत योग्य है। सरकार को बारिश के चलते पहाड़ों में क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द सुधारना चाहिए। जिससे यात्रियों को कोई समस्या न हो और साथ ही पहाड़ों पर व्यवसायियों का उपभोक्ता सामान आसानी से जा सके। जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश गढ़वाल का मुख्य द्वार है। लेकिन यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत और व्यापारी को आर्थिक नुकसान होता है। ऋषिकेश में पार्किंग की व्यवस्था प्राथमिकता से हो। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने आशु डंग को युवा प्रकोष्ट का जिलाध्यक्ष बनाया। मौके पर संयुक्त महामंत्री दिनेश डोभाल, विपिन नागलिया, सुभाष कोहली, कृष्ण कुमार सिंघल, हरगोपाल अग्रवाल, राकेश डिमरी, माधव सेमवाल, ईश्वर मैखुरी, सुरेश बिष्ट, नवीन वर्मा, नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, महामंत्री प्रतीक कालिया, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, रवि जैन, मनोज अग्रवाल, अरविंद जैन, राजकुमार तलवार, दीपक तायल, सचिन गर्ग, ललित मनचंदा, आशु अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, जगमीत सिंह, घनश्याम डंग, अमित सूरी, अभिशेख शर्मा, पंकज चावला, अनुज जैन, दिनेश अरोड़ा, नवीन गांधी, मोतीराम टुटेजा, शिवम टुटेजा, महेश किंगर, मयंक अरोड़ा, शिवम अग्रवाल, अशोक थापा, राजू, नरेंद्र मैनी, प्रदीप कोहली, अनिल रावत, एकांत गोयल, दीपक दरगन, राघव भटनागर, सुरेंद्र कक्कड़, नीरज सेहरावत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के लिए 195 वाहनों की लॉटरी
Next: साढ़े छह किलो गांजे सहित एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.