Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल को असम से बनाया उम्मीदवार
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल को असम से बनाया उम्मीदवार

RNS INDIA NEWS 18/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से कैंडिडेट घोषित किया है। सोनोवाल अमस के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बीजेपी ने यहां विधानसभा चुनाव के बाद हिमंत बिस्व सरमा को सीएम बनाया और सोनोवाल को मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा को दो सीटें मिलेगी। इन सात सीटों में से छह के लिए उपचुनाव होगा, जबकि पुद्दुचेरी की एक सीट के लिए चुनाव होगा। पांच सीटें विभिन्न सांसदों के इस्तीफे से और एक सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से रिक्त हुई है। राज्यसभा की इन सभी सीटों के लिए चार अक्टूबर को मतदान होगा। अगर सीटों के बराबर ही उम्मीदवार रहे तो 27 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही निर्वाचित सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी। जिन छह सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं उनमें तमिलनाडु की दो और पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की एक-एक सीट शामिल है।

मध्य प्रदेश का उपचुनाव थावरचंद गहलोत के राज्यपाल नियुक्त होने से रिक्त हुई है। यहां पर भाजपा की सरकार है और उसका ही उम्मीदवार चुना जाना तय है। असम में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी ने भाजपा में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भूनिया ने इस्तीफा दे दिया था। भूनिया विधानसभा के लिए चुने गए थे। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस का चुनकर आना तय है। तमिलनाडु से अन्नाद्रमुक के केपी मुनुस्वामी और आर वैथिलिंगम के इस्तीफे से सीटें रिक्त हुई है। दोनों विधायक चुने गए थे। राज्य में द्रमुक सरकार के बहुमत में होने से दोनों सीटें उसके पास जाने की संभावना है।

पद्दुचेरी की एक राज्यसभा सीट एन गोकुलकृष्णन का कार्यकाल खत्म होने से रिक्त हो रही है। उनका कार्यकाल छह अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। इस सीट के लिए चुनाव में सत्तारूढ़ राजग गठबंधन का उम्मीदवार चुना जाएगा। महाराष्ट्र में कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से रिक्त हुई सीट पर सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस को ही सफलता मिलेगी। यह अघाड़ी कांग्रेस को दे सकती है।
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल सात राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर मतदान 4 अक्तूबर को होगा। इसके साथ ही बिहार की एक खाली एमएलसी सीट के लिए भी उपचुनाव की तारीख की घोषणा की गई है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी की एक-एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इनमें से पांच सीटें सदस्यों के इस्तीफे से जबकि एक सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से रिक्त हुई है।
आयोग ने बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट के लिए भी उपचुनाव की तारीख की घोषणा की। यह सीट जनता दल यूनाइटेड के तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई थी। इस सीट के लिए 4 अक्तूबर को मतदान होगा। उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से बलात्कार करने के दो दोषियों को 10-10 साल की हुई जेल
Next: अभिनेता सोनू सूद और सहयोगियों ने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की : आयकर विभाग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.