Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अभिनेता सोनू सूद और सहयोगियों ने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की : आयकर विभाग
  • हरिद्वार

अभिनेता सोनू सूद और सहयोगियों ने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की : आयकर विभाग

RNS INDIA NEWS 18/09/2021
sonu sood

नई दिल्ली (आरएनएस)। ताबड़तोड़ रेड का सामना कर रहे अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनसे जुड़े परिसरों पर दो दिनों की छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को कहा कि सोनू सूद के खिलाफ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने कहा कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के अलावा, अब तक सोनू सूद और उनके सहयोगियों द्वारा 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। बता दें कि आयकर विभाग ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी मामले में शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की थी।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान कर चोरी से संबंधित आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। सीबीडीटी ने कहा कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए। आयकर विभाग ने मुंबई में सोनू सूद के विभिन्न परिसरों के साथ-साथ लखनऊ स्थित ग्रुप रियल एस्टेट समूह में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। दो दिनों में मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में कुल 28 परिसरों की तलाशी ली गई।
सीबीडीटी ने कहा कि अब तक की जांच में 20 ऐसी प्रविष्टियों के उपयोग का पता चला है, जिनके प्रदाताओं ने फर्जी आवास प्रविष्टियां देने की शपथ ली है। उन्होंने नकद के बदले चेक जारी करना स्वीकार किया है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां, पेशेवर प्राप्तियों को कर चोरी के उद्देश्य से अकाउंट में ऋण के रूप में छिपाया गया है। यह भी पता चला है कि इन फर्जी ऋणों का इस्तेमाल निवेश करने और संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया है।
आईटी विभाग ने अभिनेता सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन में विदेशी धन के लेन देन में कानून का उल्लंघन पाया है। सीबीडीटी ने कहा कि फाउंडेशन ने 1 अप्रैल, 2021 से अब तक 18.94 करोड़ रुपये का चंदा इक_ा किया है, जिसमें से उन्होंने विभिन्न राहत कार्यों के लिए करीब 1.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि शेष 17 करोड़ रुपये बैंक में फाउंडेशन के बैंक अकाउंट में बगैर इस्तेमाल के पाए गए हैं। सीबीडीटी ने अपने बयान में कहा कि ऐसा देखा गया है कि चैरिटी फाउंडेशन ने क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म पर (विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम) एफसीआरए नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी दानदाताओं से 2.1 करोड़ रुपये की राशि भी जुटाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल को असम से बनाया उम्मीदवार
Next: सुनील जाखड़ हो सकते हैं पंजाब के अगले मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.