Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार की सबसे बड़े फेरबदल की सिफारिश, उच्च न्यायालयों के 41 जजों के बदलाव की मांग
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार की सबसे बड़े फेरबदल की सिफारिश, उच्च न्यायालयों के 41 जजों के बदलाव की मांग

RNS INDIA NEWS 18/09/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों में पहली बार सबसे बड़ा फेरबदल किया। दरअसल, भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमन्ना की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 41 न्यायाधीशों की भूमिका में बदलाव की सिफारिश की है। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट ने एक बार में इतनी बड़ी संख्या में नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के 8 जजों को अलग-अलग उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और एचसी के 5 चीफ जस्टिस को किसी अन्य एचसी का प्रमुख बनाने की सिफारिश की गई है।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस यूयू ललित, एएम खानविलकर, डीवाई चंद्रचूड़ और एलएन राव भी इस कॉलेजियम में शामिल थे। इस दौरान 28 एचसी जजों के तबादले करने की भी सिफारिश की गई है। कॉलेजियम की तरफ से दिए गए 41 नामों में 13 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं और 28 जज हैं। उम्मीद की जा रही है कि सभी सिफारिशें आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय तक शनिवार को पहुंचेंगी।
कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहबाद हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है। त्रिपुरा एचसी के प्रमुख अकील कुरैशी का तबादला राजस्थान करने की बात कही गई है। ट्रांसफर किए गए 4 अन्य चीफ जस्टिस में जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी (आंध्र प्रदेश एचसी से छत्तीसगढ़ एचसी), मोहम्मद रफीक (मध्य प्रदेश एचसी से हिमाचल प्रदेश एचसी), जस्टिस इंद्रजीत महंती (राजस्थान एचसी से त्रिपुरा एचसी) और जस्टिस विश्वनाथ (मेघालय एचसी से सिक्किम एचसी) का नाम शामिल है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में प्रवेश 21 सितंबर से शुरू, यह रहेगी प्रक्रिया
Next: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के विस्तार का आह्वान किया

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.