Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • पाकिस्तान की फजीहत, मैच से कुछ घंटे पहले ही न्यूजीलैंड ने रद्द की सीरीज
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

पाकिस्तान की फजीहत, मैच से कुछ घंटे पहले ही न्यूजीलैंड ने रद्द की सीरीज

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
default featured image

रावलपिंडी। न्यूजीलैंड सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड टीम को आज से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था उसके बाद उन्हें लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, न्यूजीलैंड सरकार की ओर से पाकिस्तान में खतरे को देखते हुए और बोर्ड सुरक्षा सलाहकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है कि न्यूजीलैंड की टीम दौरा को आगे जारी नहीं रखेगी। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे में जब कुछ घंटे का वक्त रह गया था, तब वहां उपद्रव की खबर आई सामने आई। इसके बाद खिलाडिय़ों को स्टेडियम पहुंचने के बजाए होटल के कमरों में ही रहने की हिदायत दी गई। इसके अलावा क्रिकेट फैन्स को भी स्टेडियम में एंट्री नहीं करने दी गई। इस दौरे के रद्द होने के बाद अब जल्दी ही कीवी खिलाडिय़ों को पाकिस्तान से वापस बुलाने के इंतजाम किए जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड वाइट ने कहा कि हमें अपनी सरकार से जो सलाह मिली है, उसके बाद दौरा जारी रखना संभव नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इससे पीसीबी को झटका लगा होगा, जो कि एक शानदार मेजबान है, लेकिन खिलाडिय़ों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम मानते हैं कि हमारे पास यही एक ऑप्शन बचा था।’पीसीबी ने अपने बयान में कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार सभी मेहमान टीमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती है। हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी इसका आश्वासन दिया था। उसने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें बताया कि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली है और मेहमान टीम के लिए किसी भी तरह का कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। पीसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम के साथ आए सुरक्षा अधिकारी भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, बामुश्किल अधिकारियों को बाहर निकाला गया
Next: धस्माना ने युवाओं संग तले पकोड़े, पानी पूरी भी बेची

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.