Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • घरवाले कर रहे थे रोड जाम, प्रेमी के साथ मिली घर से लापता युुुुवती
  • उत्तर प्रदेश

घरवाले कर रहे थे रोड जाम, प्रेमी के साथ मिली घर से लापता युुुुवती

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
rns featured image new

नौएडा।  जिस छात्रा के अपहरण की कहानी सुनाकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था, एक दिन बाद उसकी हकीकत उलट निकली। छात्रा को पुलिस ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस मामले में बताया गया कि परिजनों ने लोकलाज के भय से अपहरण की कहानी गढ़ दी। अब लड़की के परिजनों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

मामला ग्रेटर नोएडा का है। छात्रा को प्रेमी के साथ गोंडा से पकड़ा गया। बादलपुर कोतवाली में खबर मिली थी कि बादलपुर क्षेत्र के गांव सादोपुर की झाल के पास बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण कार सवार बदमाशों ने कर लिया है। वह सुबह अपने भाई बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। अपहरण की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सरेआम हुई इस वारदात से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-91 पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों की आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए थे और जाम को खोल दिया गया था।

मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण

पुलिस ने उस समय घरवालों को आश्वासन दिया था कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। अब जब पुलिस ने छात्रा और उसके प्रेमी को पकड़ा तो पूरे मामले पर स्थिति साफ हो पाई। गुरुवार को तो छात्रा के पिता गुलाब सिंह का कहना था कि सादोपुर की झाल के पास से कार सवार बदमाश उनकी बेटी स्वाति बसोया को सुबह अपहरण कर ले गए। घटना के दौरान छात्रा अपने भाई बहन के साथ मार्निंग वाक पर निकली थी। बदमाशों के अपहरण करने के दौरान भाई बहन ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश बहन स्वाति को लेकर फरार हो गए। स्वाति एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है।

इस पूरे मामले पर गुस्साए ग्रामीणों ने भी बादलपुर कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी की और जीटी रोड पर जाम लगा दिया था। इससे एनएच-91 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। जाम लगाने की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा समेत दादरी विधायक व कई अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला गया था। डीसीपी ने भरोसा दिया था कि छात्रा को सकुशल घर वापस ले आएंगे और आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे। छात्रा के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला ही उलट गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और कोरोना टीकाकरण को चलाया जागरूकता अभियान
Next: सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, बामुश्किल अधिकारियों को बाहर निकाला गया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.