Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कुदरत का कहर : बारिश से हुई पांच की मौत
  • राष्ट्रीय

कुदरत का कहर : बारिश से हुई पांच की मौत

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
default featured image

जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे

फतेहपुर (आरएनएस)। गुरूवार रात की जोरदारी बारिश आफत का पैगाम लेकर आई। कई जगहों पर घर गिर गए। घरगिरी की घटनाओं मेें एक मासूम बच्ची समेत पांच की मौत हो गई। दो सगी बहनें भी दैवीय आपदा की जद में आकर कालकलवित हो गईं। कई लोग घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। कई जगह मवेशियों के मलबे में दबने से मौत हो गई।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी भिखारी लाल बुधवार की देर शाम भोजन करके बीवी सुनीता व दो साल की बेटी कोमल के साथ कमरे में सो गए। रात एक बजेे कच्चा मकान गिर जाने से यह परिवार दब गया। शोरगुल सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने मलबा हटाकर तीनों को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां पर खुशी की मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दरियापुर के राकेश सिंह 13 वर्षीय पुत्री गुडिय़ा व तीन वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश व हवा के झोके के साथ छत भरभराकर गिर गई। मिलबे के नीचे दबकर दोनों बहनों की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के जदरहा गांव निवासी मुन्नी लाल का 26 वर्षीय पुत्र राकेश खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। रात ढाई बजे तेज बारिश के दौरान दीवार राकेश के उपर ढ़ह गई। हादसे में राकेश की मौत हो गई। असोथर थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी असमद अली का 48 वर्षीय बेटा किफायत अली रात कोठरी में सो रहा था। तभी छत ढहने से वह दब गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया निवासी रविकरन जिसके घर के बगल पशुओं के लिए छत बनाई गई थी। भोर चार बजे अचानक पूरी छत ढह गई जिसके मलबे के नीचे चार गाय व सात बकरियों की दबकर मौत हो गई। पास में ही लेटे रविकरन का पुत्र संतोष घायल हो गया। असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी मजरे कहारन डेरा निवासी सूरजपाल का 45 वर्षीय पुत्र मुन्ना सुबह पशुओं के लिए भूसा लेने कोठरी में गया था। तभी अचानक पूरी छत गिर गई जिसके मलबे के नीचे मुन्ना दब गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाया और घायल को बाहर निकाला। वहीं सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम रतनसेनपुर में बुधवार रात तेज बारिश व हवाओं के चलते कच्ची दीवार गिर जाने से स्व0 शिवनंदन का 50 वर्षीय पुत्र चन्द्रभान व उसकी 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी घायल हो गए।
इन जगहों पर भी हुई घरगिरी
– औंग के शिवराजपुर व शगुनापुर गांव में 11 कच्चे मकान गिर गए। यह मकान मनीषा, राज कुमार, राम विदेश, उमेश, लीलावती, पिंकी, बुद्धा, कुलदीप, उमेश, संतोष, शिरोमणि के हैं। गलाथा गांव में दीवार गिर गई। जिससे छप्पर के नीचे सो रही कल्लू की पत्नी माया दब गई।
– चांदपुर थाना के मकंदीपुर गांव में मदन गोपाल व प्रेम कुमार के मकान गिर गए। यह दोनों सगे भाई हैं जो कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहे थे।
– असोथर थाना क्षेत्र के पे्रममऊ के कृष्ण कुमार पाल का मकान गिर गया। जिसमें अरूण कुमार की पत्नी ममता व भाई अशोक, माधुरी, प्रतिज्ञा, काजल, रचना, सूर्य, मोहिनी दब गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार में उत्तराखंड बेरोजगारी में नंबर एक पर आया: प्रदीप टम्टा
Next: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.