Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • राहत के बाद फिर 30 हजार पार कोरोना, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

राहत के बाद फिर 30 हजार पार कोरोना, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
Corona

24 घंटे में 30,570 नए मामले, 431 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में चार दिनों बाद फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामले 30 हजार के पार दर्ज किये गये, जिसमें मृतकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए मामले आने के अलावा 431 लोगों की मौत भी दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान एक दिन में 38,303 लोगों ने कोरोना को मात देकर जंग जीती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में उछाल देखा गया। जहां नए मामले 30 हजार से अधिक आने के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 3,33,47,325 हो गई है। जबकि अब तक संक्रमण के कारण 4,43,928 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में फिलहाल सक्रीय मरीजों की संख्या कम होकर 3,42,923 रह गई है, जो कोरोना के कुल मामलों का 1.03 फीसदी है। देश में राहत की बात ये है कि अब तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या कहीं ज्यादा 3,25,60,474 यानी 97.64 फीसदी हो चुकी है। गौरतलब है कि बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 284 संक्रमितों की मौत हो गई थी। कोरोना के उतार चढ़ाव के बीच देश में आठ सितंबर को 43,263 नए मामले आए थे, जिसके बाद 11 सितंबर के बाद यह आंकड़ा लगातार 30 हजार से कम रहा, लेकिन गुरुवार को फिर नए कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के पार दर्ज की गई। गुरुवार को दर्ज नए मामलों में से 17 हजार से ज्यादा यानी 68 प्रतिशत मामले अकेले केरल के हैं। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 83 दिनों से 3 फीसदी के नीचे है और दैनिक पॉजिटिविटि दर 17 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है।

कोरोना पर भारी पड़ रहे देश के 34 जिले

केरल में जारी कहर
केरल में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गई है लेकिन राज्य में अब भी सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।  केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,681 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 208 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,24,046 हो गए और मृतकों की संख्या 22,987 पर पहुंच गई।

वैक्सीनेशन 76 करोड़ के पार
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 76 करोड़ 57 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 64,51,423 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 76,57,17,137 हो गया है। मंत्रालय के अनुसार देश की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं, जबकि 62 प्रतिशत से ज्यादा को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना पर भारी पड़ रहे देश के 34 जिले
Next: गुजरात में नई कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की हुई छुट्टी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.