Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन मंत्री ने न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री ने न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
satpal maharaj

यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत: महाराज

देहरादून। चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की बात कही है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक के हटने पर कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से एक बड़ी राहत मिली है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने से हजारों यात्रा व्यवसायियों, पंडा-पुरोहितों सहित उत्तरकाशी चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के निवासियों की आजीविका पटरी पर लौटने की उम्मीद भी जगी है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय का जो भी निर्देश होगा उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कोविड को देखते हुए यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। भारी बरसात के कारण सड़कों की मरम्मत का कार्य रुका हुआ था। यात्रा को देखते हुए सभी सड़कों को अति शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यात्रा अच्छी चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए हम अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे कोविड काल में लोगों को जो आर्थिक हानि हुई है उसकी भरपाई हो सके।

श्री महाराज ने कहा कि यात्रा के दौरान एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का ध्यान रखा जाएगा।

यात्रा शुरू करने से उत्साहित ट्रैवल व्यवसायियों, पंडा पुरोहित एवं डिमरी समाज ने पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे शिमला, रेड कार्पेट बिछा कर किया स्‍वागत
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक और बड़ा कदम, मुख्यमंत्री की फ्लीट के समय जनता को नहीं होगी दिक्कत

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.