Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • तीन दिन बाद जब आंख खुली तो कट चुकी थी टांग
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

तीन दिन बाद जब आंख खुली तो कट चुकी थी टांग

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

ट्रक चालक की लापरवाही से जीवन भर के लिए अपंग हो गया मेकैनिक

आरएनएस सोलन (मानपुरा):
औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के तहत एक ट्रक चालक की लापरवाही का खामियाजा मेकैनिक को भुगतना पड़ा। ट्रक के टॉयर के नीचे टांग आने के चलते पीजीआई में 3 दिन बेहोश रहने के बाद जब मेकैनिक की आंख खुली तो उसकी टांग कट चुकी थी। उपचार के दौरान टांग ज्यादा खराब होने के खतरे के चलते चिकित्सकों को मेकैनिक की टांग काटनी पड़ी। मेकैनिक की शिकायत के बाद मानपुरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत (48) पुत्र जोगा सिंह निवासी गांव व डाकघर मियांपुर, जिला रोपड़ पंजाब ने बताया कि इसकी अपनी ट्रक बॉडी रिपेयर की वर्कशॉप बागबानियां में है। बीती 11 सितंबर को करीबन सुबह 11 बजे ट्रक नंबर एचपी 12डी 3161 जिसका चालक खुशी राम है इसके पास गाड़ी का काम करवाने आया। जब यह ट्रक के कैबिन में काम करके कंडक्टर साइड के दरवाजे से बाहर निकल रहा था तो अचानक ट्रक चालक खुशी राम ने ट्रक चला दिया। जिस कारण इसकी दाहिनी टांग ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई व ट्रक इसकी टांग के ऊपर से निकल गया। जब यह जोर से चिल्लाया तो चालक ने ट्रक को रोका और इसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई में यह करीबन 3 दिन तक बेहोश रहा और जब इसकी आंख खुली तो चिकित्सकों ने इसकी टांग काट दी थी, जिसके कारण यह जीवन भर के लिए अपंग हो गया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मेकैनिक की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चालक की लापरवाही से पलटा कैंटर, क्लीनर की मौत
Next: मशीन का व्हील टूटने से हुआ धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.