Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सोनू सूद के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी, कल भी हुआ था सर्वे
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

सोनू सूद के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी, कल भी हुआ था सर्वे

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। बुधवार को अभिनेता सोनू सूद से जुड़े उनके छह ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा सर्वे किया गया था. दरअसल, इस सर्वे के जरिए आयकर विभाग यह पता लगाने कि कोशिश कीस कि कहीं बॉलीवुड अभिनेता के पास आय से ज्यादा संपत्ति तो नहीं है.  अब आपको बता दें कि आज फिर से एक्टर के घर आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं.
खबर के अनुसार गुरुवार को फिर से सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स के अधिकारी फिर पहुंचे हैं. जबकि बुधवार को करीब 12 घंटे की सर्वे के बाद अधिकारी चले गए थे. लेकिन आज फिर से अधिकारी यहां पहुंचे हैं.
आपको बता दें कि यह कोई छापेमारी नहीं है और न ही आयकर विभाग की तरफ से कुछ भी सोनू सूद के यहां से सीज किया गया है.  खबर के अनुसार एक्टर के अलग अलग ठिकानों पर सर्वे आयकर विभाग ने बुधवार को रेड किया था, क्योंकि अभिनेता से जुड़ा अकाउंट बुक में गड़बड़ी का आरोप लगा है. आयकर विभाग अभिनेता से जुड़े छह जगहों पर सर्वे  ही किया था. लेकिन जिस तरह से आज फिर से अधिकारी एक्टर के घर पहुंचे हैं, उससे साफ हो रहा है कि ये मामला कुछ बड़ा रूप लेने वाला है.
आपको बता दें कि 2020 में कोरोना के प्रकोप के वक्त लगे लॉकडाउन में सोनू सूद एक नए रूप में सामने आए थे. सोनू  ने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी. सोनू ने हर किसी की अलग अलग तरीके से मदद की थी.  कोविड-19 की परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के कारण वह लोगों के मसीहा बन गए थे. सोनू अभी भी लोगों की मदद कर रहे हैं.
सोनू सूद के काम के कारण उनको काफी सराहा भी जा रहा है. उनके सराहनीय कार्य के चलते कई ब्रैंड्स का एम्बेसडर बनाया गया और इतना ही नहीं, उनके एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर भी मिलने शुरू हो गए.  हालांकि सोनू पर पहले भी फ्राड करने के आरोप भी लगे हैं.
अब  यह देखना होगा कि आयकर विभाग को सोनू सूद की संपत्ति में किसी प्रकार का हेरफेर मिलता है कि नहीं. साथ ही आपको ये बात बता दें कि सोनू सूद बीएमसी के साथ एक कानूनी विवाद में झेल रहे हैं, जिसमें उनपर अपने एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कराने का आरोप लगा है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनकाउंटर की आशंका के दो दिन बाद रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पी राजू का शव
Next: मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.