Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनकाउंटर की आशंका के दो दिन बाद रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पी राजू का शव
  • राष्ट्रीय

एनकाउंटर की आशंका के दो दिन बाद रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पी राजू का शव

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म-हत्या का था आरोपी

तेलंगाना (आरएनएस)। हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में सात दिन पहले एक छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. मामले के आरोपी पल्लकोंडा राजू (30) का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. तेलंगाना पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. दरअसल, इस मामले को लेकर लगातार लोग राजू को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. हैदराबाद पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख का इनाम भी रखा था.

वहीं, मामले को लेकर विपक्ष भी लगातार राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इसी कड़ी में कल पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर की बेटी वाईएस शर्मिला पीडि़त परिवार के घर के पास भूख हड़ताल और धरने पर बैठी थी. पुलिस ने बीच रात को ही शर्मिला और उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उनके घर पहुंचा दिया, इस दौरान पुलिस के साथ काफी धक्कामुक्की भी हुई.
लोटस पोंड इलाके में स्थित शर्मिला के घर के पास भी रात भर हंगामा चलता रहा, पुलिस और उनके कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्कामुक्की हुई. शर्मिला लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और राज्य सरकार पर दवाब बनाए हुए हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की का शव उसके पड़ोसी के घर से मिला था. घटना से नाराज स्थानीय लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि लड़की 7 सितंबर से ही लापता थी और पड़ोसी के मकान का दरवाजा तोड़कर उसकी तलाशी लेने पर 10 सितंबर को उसका शव वहां से मिला. पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है. साथ ही पल्लकोंडा राजू (30) का शव भी रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेसीबी खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत
Next: सोनू सूद के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी, कल भी हुआ था सर्वे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.