Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण किया और अधोसंरचना सहित पुस्तकालय इत्यादि में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों एवं छात्रों की मांगें सुनीं और इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
गोविन्द सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जांच भी की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को डिजिटल पद्धति से आरम्भ किया जाना चाहिए ताकि छात्र नई तकनीक से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घरद्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में कोविड-19 नियमों की अनुपालना के साथ महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य जारी है। उन्होंने अध्यापकों एवं छात्रों से आग्रह किया कि सभी के स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोविड नियमों का पालन करें और अपनी पढ़ाई में रूकावट न आने दें।
गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए जाएंगे।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालय में कन्या छात्रावास के जीर्णोद्धार एवं निर्माणाधीन वाणिज्य भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया।
विद्या भारती के उत्तर भारत के महासचिव देशराज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउण्ड हेतु विशेष अभियान चलाया जाय: जिलाधिकारी वन्दना सिंह
Next: संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.