Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दामूधारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा ने किया भूमि पूजन
  • अल्मोड़ा

दामूधारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा ने किया भूमि पूजन

RNS INDIA NEWS 12/09/2021
IMG-20210912-WA0010.jpg

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर से लगे सरसों ग्राम हेतु दामूधारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग का भूमि पूजन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा द्वारा किया गया। 3 किमी0 लम्बे मोटर मार्ग हेतु 50 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत की गयी है। सड़क के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर से बिल्कुल समीप सरसों ग्राम की बहुत पुरानी मॉग आज पूरी हो रही है जिससे यहां उत्पादित होने वाली सब्जियों व दूध आदि को बाजार पहुंचाने में आसानी होगी व गाँव का पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि विकास हेतु सड़कों का निर्माण प्रत्येक गांव स्तर तक पहुंचे यह सरकार की मंशा है। आगे इस सड़क को पुलिस लाइन तक मिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के प्रत्येक गाँव को मोटर मार्ग से जोड़ा जाय। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सड़क सम्मलित है उन्हें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाय। इस कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने अपने विचार रखते हुए कहा इस गांव की काफी लंम्बे समय से सड़क की मांग थी जो आज पूरी हो रही है लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में सड़क सुविधा होने से वहाँ के लोगों को उसका लाभ मिले यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश भी दिये। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। प्रधान पिंकी बिष्ट और क्षेत्रीय जनता ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, नवीन बिष्ट, संजय साह, कृष्ण बहादुर सिंह, राजेन्द्र बिष्ट,पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लगातार युवाओं का विश्वास मिल रहा है कर्नाटक को, आज फिर 228 युवा उनसे जुड़े
Next: हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.