Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर नई शिक्षा नीति पर आयोजित हुई संगोष्ठी
  • अल्मोड़ा

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर नई शिक्षा नीति पर आयोजित हुई संगोष्ठी

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
IMG-20210908-WA0018.jpg

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना विवि के शिक्षा संकाय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020- आजीवन शिक्षा में समुदाय की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही परिसर को हरा भरा करने के उद्देश्य से वृहद पौधरोपण अभियान भी चलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल ने एमएड एवं बीएड प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आजीवन शिक्षा के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। जिससे ना केवल व्यक्तित्व के विकास में योगदान देती है बल्कि संस्थान, समाज का उत्तरोत्तर विकास के पथ पर ले जाने का काम करतीं है। उन्होंने बेहतर शिक्षा के लिए बुनियादी तत्वों का समावेश करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने 1978 से चल रहीं राष्ट्रीय प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन 1988, समग्र साक्षरता अभियान, अनौपचारिक शिक्षा, अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम की विकासोन्मुख प्रक्रियाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश भी डाला। प्रो ढ़ौडियाल ने कहा कि तमाम योजनाओं एवं प्रयासों के बाद भी महिला साक्षरता का राष्ट्रीय सूचकांक अभी भी काफी पीछे है। एनपीई 2020 में आजीवन शिक्षा नीति 2020 आजीवन शिक्षा में मूलभूत साक्षरता जीवन कौशल शिक्षा, बाल विकास एवं सतत् एवं व्यापक शिक्षा (सीसीई) आदि महत्वपूर्ण तत्वों को किया गया है। वहीं, वरिष्ठ प्रो भीमा मनराल ने साक्षर व्यवहार करने पर बल दिया। कहा कि वास्तविक शिक्षा वह है जो समाज का विकास करने में योगदान दे सके। इस मौके पर डाॅ रिजवाना सिद्दिकी, डाॅ संगीता पंवार, डाॅ देवेद्र चम्याल, अंकिता ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मनदीप टम्टा, विजय गोस्वामी, किरन, शैलजा कार्की, रमेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, बर्फवारी के बाद बदला मौसम का मिजाज……
Next: फेसबुक से गाड़ी लेने के चक्कर में लुटाए 71 हजार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.