Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • तालिबान ने दिया संकेत, भारत की चिंताओं का निकालेगा उचित समाधान : विदेश सचिव
  • अंतरराष्ट्रीय

तालिबान ने दिया संकेत, भारत की चिंताओं का निकालेगा उचित समाधान : विदेश सचिव

RNS INDIA NEWS 05/09/2021
rns featured image new


वाशिंगटन।  विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि तालिबान के साथ भारत के संबंध सीमित रहे हैं और तालिबान ने संकेत दिया है कि वह भारत की चिंताओं का उचित तरीके से समाधान निकालेगा। श्रृंगला ने कहा,कि उनके (तालिबान) साथ हमारा जुड़ाव सीमित रहा है। ऐसा नहीं है कि हमारे बीच काफी बातचीत हुई हो, लेकिन अब तक हमने जो भी बातचीत की है, तालिबान ने यह संकेत दिया है कि वह उचित तरीके से सब कुछ संभालेगा।
भारत के राजदूत दीपक मित्तल और तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई के बीच दोहा में हुई बैठक पर उन्होंने कहा कि भारत ने तालिबान से कहा था कि वह चाहता है कि उसे यह पता रहे कि उनके क्षेत्र से कोई ऐसी आतंकवादी गतिविधि नहीं होनी चाहिए, जिसका निशाना भारत हो। विदेश सचिव ने कहा, हमने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि हमने उनसे कहा है कि हम चाहते हैं कि वे इस तथ्य से अवगत हों कि उनके क्षेत्र से कोई ऐसी आतंकवादी गतिविधि नहीं होनी चाहिए जिसका निशाना भारत या अन्य देश बनें। हम चाहते हैं कि वे महिलाओं और अल्पसंख्यकों आदि की स्थिति के प्रति सावधान रहें और मुझे लगता है कि उन्होंने भी अपनी ओर से इसका आश्वासन दिया है।
श्रृंगला ने कहा कि पाकिस्तान की भूमिका पर इस्लामाबाद ने तालिबान का ‘समर्थन और पोषण’ किया है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान का पड़ोसी है, उसने तालिबान का समर्थन और पोषण किया है। ऐसे कई तत्व हैं, जो पाकिस्तान समर्थित हैं- इसलिए उसकी भूमिका को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, अफगानिस्तान की स्थिति को बहुत करीब से देख रहा है। वे स्पष्ट रूप से देखेंगे कि अफगानिस्तान की स्थिति में विभिन्न पक्ष कैसे जुड़ते हैं।
श्रृंगला ने यह पूछे जाने पर कि संयुक्त राष्ट्र 1988 प्रतिबंध समिति या तालिबान प्रतिबंध समिति का नेतृत्व करने के लिए भारत की नीति क्या होगी, कहा, दो बातें सामने आ रही हैं, पहली है अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) जनादेश का विस्तार और दूसरा 1988 की तालिबान प्रतिबंध समिति की सूची से हटने का मुद्दा, जिसके हम अध्यक्ष हैं, और हमें उस पर काम करना होगा।
उन्होंने कहा, दूसरे शब्दों में, हमारा स्टैंड ‘वेट एंड वॉच’ है, हमें यह देखना होगा कि जमीनी हालात कैसे बनते हैं। मेरा मतलब है कि क्या हम तुरंत कदम उठाने जा रहे हैं, मुझे ऐसा नहीं लगता; जो होता है उसके अनुसार क्या हम अपने निर्णयों में सुधार करने जा रहे हैं। यह मत भूलिये कि हम 15 सदस्यों में से एक हैं और हमें यह भी देखना होगा कि बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्या कह रहा है, और यूएनएससी में यह आम सहमति पर आधारित है।
यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पंजशीर प्रांत में प्रतिरोध का समर्थन करेगा, और क्या भारत इसके बारे में कुछ कर रहा है, विदेश सचिव ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति इतनी अस्थिर है कि इस समय किसी भी चीज पर टिप्पणी करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, यह बहुत कठिन स्थिति है जिस पर हम कुछ भी कह सकते हैं, चाहे वह जमीन पर क्या हो रहा हो, इससे संबंधित हो या दावों और प्रतिदावों के संबंध में हो। हम वहां जमीन पर नहीं हैं, हमारे पास वहां कोई संपत्ति नहीं है, हमें शांत बैठ कर आकलन करना होगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 5 सितम्बर
Next: नाबालिग किशोरी से छेड़खानी में पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.