Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाबालिग किशोरी से छेड़खानी में पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल
  • नैनीताल

नाबालिग किशोरी से छेड़खानी में पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 05/09/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। शहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। मामला छेड़खानी का है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की छवि भी धूमिल हुई है। लोगों का कहना है कि एक तरफ नैनीताल पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है और दूसरी ओर इस तरह की वारदात सामने आई है। आरोपी दरोगा लंबे वक्त से बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार मामला बिठौरिया क्षेत्र का है। पीड़ित बच्ची के पिता एक दुकान चलाते हैं। दुकान में मुखानी थाने में तैनात दरोगा मदन सिंह परिहार भी आता रहता है। वह मौका पाते ही बच्ची से छेड़खानी करने लगता था। आरोपी लंबे वक्त से ऐसा कर रहा था। दुकानदार को जब ये पता चला तो उसने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने दुकान में कैमरा लगा दिया। रोजाना की तरह मदन सिंह दुकान पहुंचा और बच्ची से छेड़खानी करने लगा।

ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मदन सिंह की धुनाई कर दी। सरेआम दरोगा की धुनाई तो हुई ही उनकी वीडियो भी बनाई गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर नैनीताल पुलिस प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। इस वीडियो को लेकर शहर में चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोग पुलिस पर विश्वास करते हैं और दूसरी ओर मदन सिंह जैसे लोग पुलिस की छवि को खराब कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तालिबान ने दिया संकेत, भारत की चिंताओं का निकालेगा उचित समाधान : विदेश सचिव
Next: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से मारपीट व गाली गलौच करने पर 3 व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.