Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकासखण्ड कार्यालय ताड़ीखेत में हुआ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

विकासखण्ड कार्यालय ताड़ीखेत में हुआ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा/रानीखेत। रानीखेत के विकासखण्ड कार्यालय ताड़ीखेत में एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 144 शिकायतें दर्ज की गयी। शिविर में लोगों द्वारा आर्थिक सहायता हेतु प्रार्थना पत्र भी दिये गये।
इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 130 दिव्यांग लोगों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाये गये, 57 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में 30 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। राजस्व विभाग द्वारा 10 आय प्रमाण-पत्र, 01 जाति प्रमाण-पत्र बनाये गये। खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड आनलाईन, कृषि विभाग द्वारा 11 लोगों को कृषि यंत्र व 4 लोगों को बीज वितरित, पर्यटन विभाग द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, दीनदयाल होमस्टे के 30 फार्म वितरित, हौम्योपैथी द्वारा 181 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई वितरित, 18 लोगों के आधार कार्ड बनाये गये व 4 दिव्यांग व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाये गये। जिला विकलांग पुर्नवास विभाग द्वारा 19 कान की मशीन, 1 बैसाखी, 5 लाठी, 1 वॉकर, 3 व्हील चेयर, 2 कमर बैल्ट प्रदान की गयी।
इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक करन माहरा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विधायक ने लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायतों को सुना और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुॅचे इसका सभी अधिकारी विशेष ध्यान रखें। विधायक ने कहा कि इस तरह के बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन से क्षेत्रीय जनता को विशेष लाभ मिलता रहे यह हमारी प्राथमिकता है।
विधायक ने उपस्थित आम जनता से शिविर में लगाये गये विभागीय स्टॉलों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस शिविर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व, खाद्यान्न, उद्यान, पेयजल सहित अन्य विभागों की समस्यायें दर्ज की गयी। जिसमें लोगों के नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं होने, लोगों को सड़क कटान के दौरान भूमि का मुआवजा नहीं मिलने, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल लाईन का कार्य समय से नहीं होने, वर्ष 2015-16 की 12वीं पास छात्राओं को गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिलने, आँगनबाड़ी केन्द्रों के जीर्ण-शीर्ण होने व उनकी मरम्मत किये जाने, ग्राम प्रधान घिंघारी ने इण्टर कॉलेज की मरम्मत किये जाने, ग्राम प्रधान लछीना द्वारा क्षेत्र में एनएम केन्द्र खोलने, ग्राम प्रधान कारचूली द्वारा गगास-रानीखेत मोटर मार्ग में हो रहे गड्ढों को ठीक किये जाने, चौनलिया अभिभावक संघ द्वारा विद्यालय में पेयजल, जनरेटर सहित अन्य विभागों की अनेक समस्यायें लोगों द्वारा रखी गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि जो समस्यायें आज दर्ज की गयी है उन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवश्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी योजनायें संचालित की जा रही है उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इस बात का सभी अधिकारी विशेष ध्यान रखें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी खाद्य पूर्ति निरीक्षक इस बात पर विशेष ध्यान दें कि पात्र लोगो का नाम राशन कार्ड में दर्ज किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम विकास अधिकारी रोस्टर के माध्यम से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित कर पात्र लोगों का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों में राशन ले रहे पात्र लोगों की सूची अवश्य रूप से चस्पा किया जाय।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि व पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि मंजीत भगत, जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक बिष्ट, प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रमिला आर्या, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत सहित सभी विभागीय अधिकारी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कों की मरम्मत के संबंध में एसडीएम नालागढ़ ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश
Next: उत्तराखंड भाजपा ने जिला प्रभारियों के नाम किये घोषित

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.49.09
  • अल्मोड़ा

लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.