Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • विक्षिप्त महिला से दुराचार कर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • चम्पावत

विक्षिप्त महिला से दुराचार कर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/08/2021
default featured image

चंपावत। विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किया गए व्यक्ति ने विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार किया जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर आरोपी को धर दबोचा।

बताया जाता है कि 24 अगस्त को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टैण्ड के पास एक विक्षिप्त महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुराचार किया गया। इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा था इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उक्त सम्बन्ध में वायरल विडियो की जॉच करने व स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के उपरान्त उक्त मामला सही पाये जाने पर घटना के सम्बन्ध में थाना टनकपुर में विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर दुराचारी व्यक्ति की पहचान कर तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना में दुराचारी व्यक्ति की पहचान हेतु टनकपुर क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गयी। काफी समय तक लोगों से पूछताछ करने पर कुछ व्यक्तियों द्वारा वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति को पहचान कर बताया गया कि इस व्यक्ति को रोडवेज परिसर एवं रेलवे क्रॉसिंग के आसपास देखा गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद दुराचारी व्यक्ति को रेलवे क्रॉसिंग के पास टनकपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश चौड़ाकोटी पुत्र मोतीराम चौड़ाकोटी, निवासी सुखीढाक, अचार फैक्ट्री के पास, चौकी चल्थी, जनपद चंपावत, उम्र 42 वर्ष बताया गया। अभियुक्त उपरोक्त को वायरल विडियो दिखाकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त वीडियो में दुराचार करते हुए दिखाई देने वाला व्यक्ति वही है। इस घटना के बाद सम्बन्धित विक्षिप्त महिला को नियमानुसार लेकर महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में मेडिकल हेतु जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है। तथा अभियुक्त का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश कर विक्षिप्त महिला को उचित देखभाल एवं संरक्षण के लिए वन स्टॉप सेंटर चंपावत में भेजा गया है। महिला के बयान न्यायालय में दर्ज कराने हेतु विक्षिप्त द्विभाषी एक्सपर्ट उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारुति कार में चलते-चलते अचानक लगी आग
Next: कार अनियंत्रित होकर गिरी, 3 घायल

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.