Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बरोटीवाला और शिमला में खुलेगा ईएसआईसी का शाखा कार्यालय
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला और शिमला में खुलेगा ईएसआईसी का शाखा कार्यालय

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
rns featured image new

ईएसआई रीजनल बोर्ड के सदस्य इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने रखीं थी दोनों मांगे

शिमला में ईएसआईसी रीजनल बोर्ड की बैठक में उद्योग मंत्री ने दी जानकारी

आरएनएस सोलन (बद्दी) :  बरोटीवाला में श्रमिकों की सुविधा के लिए जल्द ही ईएसआईसी की शाखा कार्यालय खुलने जा रहा है जिसको प्रदेश ने हरी झंडी दे है। वहीं शिमला में भी शाखा कार्यालय खुलने जा रहा है। जबकि अब काला अंब और पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल के निर्माण का भी रास्ता साफ हो गया है और दो माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। शिमला में ईएसआईसी रीजनल बोर्ड की बैठक में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने यह जानकारी दी है।  इंटक प्रदेश अध्यक्ष व ईएसआईसी रीजनल बोर्ड के मेंबर बबलू पंडित ने बताया कि बोर्ड की बैठक में उन्होंने उपरोक्त मांगे रखी थीं। जिन्हें प्रदेश सरकार ने मानकर कामगारों की सुविधा के लिए बरोटीवाला और शिमला में ईएसआईसी के शाखा कार्यालय खोलने को कदमताल शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने काला अंब और पांवटा साहिब में ईएसआईसी अस्पताल बनाने का मुद्दा पिछली बैठक में उठाया था जिस पर सरकार ने सहमति दे दी है और तीन माह के अंदर काला अंब और पांवटा साहिब में ईएसआईसी अस्पतालों के निर्माण का काम शुरू करने का प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान रीजनल बोर्ड के मेंबर बबलू पंडित ने हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति व किन्नौर को ईएसआई के तहत लाने की मांग रखी थी जिस पर सरकार विचार कर रही है। वहीं बैठक में कांगड़ा और बिलासपुर में शाखा कार्यालय की मांग भी इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने रीजनल बोर्ड की बैठक में रखी है।

 अब नर्सें और मेडिकल स्टाफ नहीं कर सकेगा कामगारों से दुर्व्यवहार
ईएसआईसी रीजनल बोर्ड की बैठक के दौरान इंटक प्रदेशाध्यक्ष ने नर्सों और मेडिकल स्टाफ के सौहार्दपूर्ण रवैये और व्यवहार का मुद्दा उठाया था। जिस पर सरकार ने कहा कि इस बाबत नर्सों और मेडिकल स्टाफ की बाकायदा ट्रेनिंग होगी। वहीं अब सरकार ने फैसला लिया है कि अगर ईएसआईसी अस्पतालों और डिस्पेंसरियां में कामगारों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने बिजली विभाग में कामगारों को ईएसआईसी के दायरे में लाने, क्रैशरों, ईंट भट्ठों तथा टोल बैरियरों को ईएसआईसी के दायरे में लाने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोटरी सोलन ने तीन पाठशालाओं को बैठने के लिए 40 बैंच किये प्रदान
Next: सेब के सीजन में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से गंदगी और सड़क जाम के चलते हो रही दिक्कतें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.