Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • डीडीओ ने महिला जेई से ट्रांसफर के नाम पर की गंदी हरकत, पुलिस ने की जांच शुरू
  • उत्तरकाशी

डीडीओ ने महिला जेई से ट्रांसफर के नाम पर की गंदी हरकत, पुलिस ने की जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 25/08/2021
default featured image

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के डीडीओ पर एक मनरेगा महिला जेई ने ट्रांसफर का दबाव बनाकर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। महिला ने पुरोला थाने में डीडीओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोपी डीडीओ के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग मुखर हो गए हैं।

पुरोला पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला जेई मनरेगा में काम करती है। 23 अगस्त को उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार पुरोला पहुंचे। जहां देर शाम जेई को बुलाते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर का मामला है। डीडीओ ने महिला जेई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलने को कहा। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जेई आज सुबह 9 बजे गेस्ट हाउस में गई। जहां आरोपी डीडीओ मिले। आरोप है कि डीडीओ ने महिला जेई का जबरन हाथ पकड़ते हुए यौन सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। महिला जेई ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन पकड़ना चाहा, लेकिन किसी तरह महिला जेई भागकर निकल आई। इसके बाद मानसिक तनाव में आई महिला जेई ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर महिला जेई ने पुरोला थाना पहुंचकर आरोपी डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुरोला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप के बिजली गारंटी अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन, आप ने जिलेवार जारी किए रजिस्ट्रेशन के आंकड़े: आप
Next: राशिफल 25 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.