Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में महिला पर्यटक की मौत के मामले में प्रेमी ऋषभ उर्फ़ इमरान गिरफ्तार
  • नैनीताल

नैनीताल में महिला पर्यटक की मौत के मामले में प्रेमी ऋषभ उर्फ़ इमरान गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/08/2021
rns featured image new

नैनीताल। सोमवार को नैनीताल में महिला पर्यटक की हत्या मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। पहले प्रेमी का नाम ऋषभ की जगह इमरान होना, फिर महिला का तलाकशुदा ना होना और अब महिला को पता था कि उसके प्रेमी का नाम इमरान है, परंतु यह बात उसने परिजनों से छिपाई थी। वहीं पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने निकाह किया हुआ था।

महिला पर्यटक की हत्या मामले में परिजन जहां लव जेहाद का आरोप लगा रहे थे, वहीं महिला के सीने में आरोपी इमरान के नाम से टैटू बना होने से स्पष्ट होता कि कि मृतक दीक्षा आरोपी के नाम से वाफिक थी। मंगलवार को दीक्षा के परिजनों के बाद पुलिस को काफी जानकारी मिली, जिसके अनुसार आरोपी इमरान कार व मोबाइल लेकर नोएडा फरार हो गया था, जहां वह मृतक दीक्षा की 11 वर्षीय बेटी से मिला और दीक्षा के फोन का पासवर्ड पुछा।

इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि पुलिस ने आरोपी इमरान को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया है और नैनीताल लाया गया है। घटना के बाद से ही पुलिस फरार हुए शख्स की दाबिश करने के लिए नोएडा उत्तर प्रदेश के लिए निकल गई थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची है।

नैनीताल से फरार होने के बाद आरोपी ग्रेटर नोएडा आया था और वह करीब छह घंटे तक अपने फ्लैट में रुका था। पड़ोसियों से जांच पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों ने शादी कर ली थी, और दीक्षा को इमरान के बारे में पता था। वहीं प्रेमी की पहचान दीक्षा द्वारा परिजनों से छुपाई गई थी।

 

14 अगस्त को होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ, उसकी दोस्त स्वेता शर्मा भी अलमास पुलहक के साथ नैनीताल घूमने आई थी। दीक्षा का जन्मदिन 15 अगस्त को होने से उन्होंने देर रात तक चारों ने एक कमरे में पार्टी की। 16 अगस्त को जब स्वैता दीक्षा के कमरे में गई तो वहा का नजारा कुछ और ही था दीक्षा का कमरे का दरवाजा खुला और दीक्षा नग्न अवस्था में बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। दीक्षा का प्रेमी ऋषभ फरार हो रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच पड़ताल में पता चला कि ऋषभ का नाम इमरान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से बिन बताये गई नाबालिग बालिका को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
Next: साइबर ठगी का आरोपी नाइजीरियन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.