Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगी का आरोपी नाइजीरियन गिरफ्तार
  • देहरादून

साइबर ठगी का आरोपी नाइजीरियन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/08/2021
rns featured image new

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने उनसे क्रिप्टो करेंसी में दो करोड़ कमाने का लालच देकर साठ लाख रुपये ठग लिए हैं। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित नाइजीरियन माइकल ओहेनहेन को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले एसटीएफ ने 27 जुलाई को फेसबुक पर दोस्ती कर पूर्व सैनिक से 22 लाख, 39 हजार रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन को मुंबई से गिरफ्तार किया था। आरोपित के गिरोह ने पूर्व सैनिक से मोंगोगो वाइल्ड नट्स सीड का व्यापार करने के नाम पर रकम ठगी थी।

देहरादून के लक्ष्मीपुरम तुनवाला, रायपुर में रहने वाले राकेश चंद्र बहुगुणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मार्च 2019 में उनकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मार्लिन ब्राउन नाम की महिला से हुई। महिला ने उन्हें व्यापार का प्रस्ताव दिया था, जिसमें मुंबई के व्यापारी हर्षवर्धन से मोंगोगो वाइल्ड नट्स सीड खरीदकर यूनाइटेड किंगडम की कंपनी को सप्लाई करना था।

मार्लिन ने ही पीड़ित राकेश चंद्र का परिचय हर्षवर्धन से करवाया और कहा कि सीड भेजने पर उन्हें काफी मुनाफा होगा। कंपनी ने पहले पीड़ित को दो पैकेट मोंगोगो वाइल्ड नट्स सीड का आफर दिया और सीड के बदले खाते में तीन लाख, 86 हजार रुपये डलवा दिए। 10 अप्रैल को पीड़ित ने रकम जमा करके दो पैकेट और मंगवा लिए और कंपनी से संपर्क कर अपना प्रतिनिधि दिल्ली के एक होटल में बुलवा लिया। प्रतिनिधि राकेश चंद्र से सीड के पैकेट यह कहकर ले गया कि इसे बेंगलूरु की लैब में चेक किया जाना है।

2 अप्रैल को कंपनी के प्रतिनिधि ने पीड़ित को फोन किया कि सैंपल पास हो गए हैं, इसलिए 10 पैकेट और मंगवा लो। आरोपित हर्षवर्धन ने 10 पैकेट के लिए 10 लाख रुपये एडवांस व 8 लाख, 53 हजार बाद में देने को कहा। छह मई को पीडित ने हर्षवर्धन के खाते में 10 लाख रुपये भेज दिए, लेकिन आरोपित अपनी बात से मुकर गया और कहने लगा कि पूरे पैसे देने के बाद ही वह सामान भेजेगा।

पीड़ित ने 10 मई को आठ लाख, 53 हजार भी आरोपित के खाते में डाल दिए लेकिन इसके बाद आरोपित ने अपना फोन बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की। आरोपितों के खातों की जांच की गई और गिरफ्तारी के लिए टीमें मुंबई व दिल्ली भेजी गईं। काफी प्रयास के बाद टीम ने मंगलवार को गिरोह के सरगना नाइजीरियन रुबेन निवासी लागोस नाइजीरिया, जोकि इन दिनों मुंबई में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल में महिला पर्यटक की मौत के मामले में प्रेमी ऋषभ उर्फ़ इमरान गिरफ्तार
Next: द्वाराहाट में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.