Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बीबीएन में बाइक चोर गिरोह सक्रिय
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

बीबीएन में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

RNS INDIA NEWS 08/08/2021
rns featured image new

– बीते कुछ समय में अलग-अलग जगहों से दर्जनभर से अधिक बाइक चोर

आरएनएस सोलन (बद्दी) : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में इन दिनों बाइक चोरियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में ही बीबीएन के अलग अलग स्थानों से दर्जनभर से अधिक मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि बाइक चोरी के अधिकतर मामले पुलिस की फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं। पुलिस चोरी की एफआईआर दर्ज करके ऐसे मामलों की जांच करने की बजाए इन्हें ठंडे बस्ते में डाल देती है। जब कोई गिरोह यह बाईक चोर पकड़ा जाता है तो फिर इन दर्ज मामलों को दोबारा खंगाला जाता है।

बीबीएन प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां पर देश भर से लोग यहां रोजगार के लिए आए हैं। अधिकतर कंपनियों में बस सुविधा न होने के कारण आवाजाही के लिए दोपहिया वाहनों का प्रयोग किया जाता है। वहीं अधिकतर कंपनियों में पार्किंग की सुविधा भी मौजूद नहीं है जिसके चलते कामगार इधर उधर अपने दोपहिया वाहनों को खड़ा करके डयूटी पर चले जाते हैं। बीबीएन में पहला ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर पी एंड जी कंपनी काठा में काम करने वाला युवक अपनी बाइक को आकाश अस्पताल के समीप एक सब्जी के दुकान के पास खड़ा करके कंपनी में ड्यूटी के लिए चला गया। लेकिन जब युवक डयूटी से वापिस आया तो उसकी बाईक मौके से गायब थी। वहीं दूसरे मामले निक्कूवाल गौशाला के समीप एक युवक ने बाइक खड़ी की और अपने काम से चला गया। लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक भी मौके से गायब थी। तीसरे मामले में झिड़ीवाला नालागढ़ के समीप भी ऐसे ही पार्किंग की गई बाइक चोरी हो गए। 1 अगस्त से लेकर 6 अगस्त के बीच यह तीनों बाईक चोरी के मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 15 दिनों के बीच दर्जन भी से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह सब चोरी के मामले बीबीएन के संबंधित पुलिस थानों में दर्ज हैं। बीबीएन में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाएं इस और साफ इशारा कर रही हैं कि कोई न कोई बाइक चोर गैंग यहां पर सक्रिय है। वहीं बेरोजगार और नशेड़ी लोग भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

चोर गिरोहों के निशाने पर रहता है औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन
पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर पर स्थापित औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन हमेशा से ही चोर गिरोहों और शातिरों के निशाने पर रहता है। शातिर यहां पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से पड़ोसी राज्यों में जाकर छिप जाते हैं। वर्ष 2012 व 2014 में भी इसी तरह के गिरोह बीबीएन में सक्रिय थे, जिनके तार यूपी व दिल्ली के शातिर चोर गिरोहों से जुड़े थे। उस समय इन शातिर गिरोहों ने एटीएम मशीनों, कारों से कैश के बैग उड़ाने और बैंकों के बाहर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं वर्ष 2016 व 2018 में भी बाइक और कारों के चोरी होने के कई मामले सामने आए थे और बाहरी राज्यों के शातिर इन मामलों में संलिप्त थे।

पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों को सुलझा लिया है और पकड़े गए आरोपी स्थानीय हैं। पुलिस लोगों से आह्वान करती है कि ड्यूटी पर जाते समय अपनी बाइक इधर- उधर न खड़ी करके जाएं। पुलिस अब ऐसी बाईकों को एमबी एक्ट के तहत जब्त करके थाने लेकर आएगी। लोगों में जागरूकता बहुत जरूरी है लोगों की लापरवाही के चलते ही चोरों को चोरी का मौका मिलता है।
—– रोहित मालपानी, एसपी पुलिस जिला बद्दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी पर बर्थडे मनाना पड़ गया भारी
Next: सेब से लदा ट्रक पलटा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.