Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ में 108 एम्बुलेंस चालक समेत 3 लोग गिरफ्तार
  • टिहरी

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ में 108 एम्बुलेंस चालक समेत 3 लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/08/2021
rns featured image new

टिहरी। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि शांत पहाड़ो में भी बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं । प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिहरी में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा के चालक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना पुलिस को नाबालिग छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जिला चिकित्सालय बौराड़ी के पास 108 एंबुलेंस वाहन सेवा के चालक और उसके दो साथियों ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी तृप्ति भट्ट ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी 108 वाहन चालक सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त मनीष बहुगुणा (25) निवासी साबली, विकास भट्ट (26) निवासी बादशाही थौल और गौरव उनियाल (32) निवासी चंबा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौत के मुँह में गया युवक बचा, देखें वीडियो
Next: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा “अवनी वन” में किया गया वृक्षारोपण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.