Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं: जिलाधिकारी वन्दना सिंह
  • अल्मोड़ा

जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं: जिलाधिकारी वन्दना सिंह

RNS INDIA NEWS 05/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-05 at 1.57.36 PM (1)

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलैक्ट्रेट में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों के साथ एक बैठक कर जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर निपटाये जाने वाली समस्यायें जनपद स्तर तक न आयें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सभी उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से कैम्प लगाने के निर्देश दिये व उसका रोस्टर जारी करने को भी कहा। सम्बन्धित क्षेत्रों में आने वाले राशन की दुकानों, विद्यालयों आदि का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।

उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों में राशन समय से न मिलने, राशन कार्ड ऑनलाइन न होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। इन समस्याओं का समाधान उप जिलाधिकारी सम्बन्धित पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर निस्तारण कर लें। वहीं उन्होंने राजस्व वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद में जमीनों की खरीद से सम्बन्धित मामलों में उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर से समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा और निर्देश दिये कि यह देखा जाय कि क्रेता द्वारा अतिक्रमण तो नहीं किया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने है इसको ध्यान में रखते हुए सभी उपजिलाधिकारी अपनी सारी तैयारियॉ अभी से शुरू कर दें। मतदेय स्थलों का निरीक्षण व निर्वाचक नामावलियों निर्वाचकों के नाम आदि से सम्बन्धित कार्यों को अभी से प्रारम्भ कर दें। बैठक में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से उनके क्षेत्रान्तर्गत आ रही समस्याओं व अन्य जानकारियॉ ली। बैठक में अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल के अलावा समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
Next: मौसम: उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.