Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्‍यूराे
सोलन। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव कपिल शर्मा ने आज सोलन स्थित दोहरी दीवार तथा दीन दयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया।
कपिल शर्मा ने दोहरी दीवार में ऑटो एवं चालकों तथा परिचालकों का आह्वान किया कि कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है और ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन आवश्यक है। उन्हांने आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बस परिचालकों से आग्रह किया कि वे बसों में यात्रियों द्वारा कोविड नियम पालन की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किया गया नियम पालन पूरे समाज को कोरोना संक्रमण से बचाकर देश एवं प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
कपिल शर्मा ने तदोपरान्त दीन दयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने आए लोगों से बातचीत की और सभी से आग्रह किया कि नियम पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी अपना टीकाकरण करवाएं तथा अन्य को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण के लिए नियुक्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों से इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर डॉ. हितेश कौशिक, अन्य चिकित्सक, आयुर्वेदिक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूरज नेगी, निश्चित वर्मा, रविन्द्र मेहता, पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया मनीष को किया सम्‍मानित
Next: स्वतन्त्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.