
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच भारी बारिश के बाद मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रविवार रात हुई बारिश के कारण दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से गिरा मलबा और बोल्डर घाट चोकी के समीप पहुंचने से वहां भी सडक़ बंद हो गई। इससे इस मार्ग में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। मैदानी क्षेत्र से जिला मुख्यालय आ रहे व सीमांत जनपद से बाहरी क्षेत्र आवाजाही कर रहे लोग बंद सडक़ में फंस रहे।

