Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास
  • खेल

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास

RNS INDIA NEWS 02/08/2021
rns featured image new

टोक्यो: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है. टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारतीय हॉकी टीम 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक का सेमीफाइनल खेलेगी. यानी 49 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो गई है.

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास

भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंत सिंह ने गोल किया है. भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन पर दबदबा बनाए रखा. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया. भारतीय हॉकी टीम ने 7वें, 16वें मिनट और 57वें मिनट में गोल किया. जीत के हीरो भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने चार बेहतरीन बचाव किए.

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से

पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, भारत और बेल्जियम की टीमें पहुंची हैं. सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 3 अगस्त को बेल्जियम से होगा. बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया था.

सिंधु के बाद भारतीय हॉकी टीम ने किया कमाल

सिंधु के बाद हॉकी में भारत ने दम दिखाया है और 49 साल बाद पुरुष हॉकी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. हॉकी में भारतीय टीम ने चार दशक बाद इतिहास दोहराया है. भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है. वह चार दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है.

भारत ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था

भारत ओलंपिक में 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची थी. इससे पहले मॉन्ट्रियल ओलंपिक (1972) में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. हालांकि भारतीय टीम ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उस दौरान भारत छह टीमों के पूल में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल का टिकट हासिल किया था.

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के पास पदक जीतने का मौका

ओलंपिक में भारत को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और 1984 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी. लेकिन अब 41 साल बाद भारतीय टीम के पास पदक जीतने का बेहतरीन मौका है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े, मामलों में हो रही है बढ़त
Next: दो अगस्त से स्कूल खोलने के आदेश के खिलाफ जनहित याचिका दायर

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.