Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पोस्ट ऑफिस से 32 लाख चोरी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार
  • देहरादून

पोस्ट ऑफिस से 32 लाख चोरी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/08/2021
rns featured image new

देहरादून। कुमाऊं एसटीएफ और गैरसैंण पुलिस ने गत 10 जुलाई की रात गैरसैंण के पोस्ट आफिस से 32 लाख रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में दो शातिर चोरों को कुंडेश्वरी और सोमेश्वर से गिरफ्तार किया है। एक आरोपित का पिता भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से चोरी के 20 लाख रुपये नकद, बाइक, लेपटॉप व एप्पल का मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। आरोपितों को गैरसैंण पुलिस ने जेल भेज दिया है।

कुमाऊं एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि 10 जुलाई की रात गैरसैंण के पोस्ट आफिस से 32 लाख रुपये की नकदी चोरी के पर्दाफाश के लिए उत्तराखंड एसटीएफ और गैरसैंण पुलिस जुटी हुई थीं। इधर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपित कैलाश नेगी पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी निवासी चौखुटिया अल्मोड़ा कुंडेश्वरी काशीपुर की फौजी कालोनी में अपने ताऊ के घर में छिपा हुआ है। गैरसैंण पुलिस और एसटीएफ ने फौजी कालोनी में छापा मारकर आरोपित को पकड़ लिया।

इसी दौरान पता चला कि चोरी के पैसे ठिकाने लगाने में कैलाश का पिता नरेंद्र सिंह भी मदद कर रहा है। जबकि आरोपित ने कुछ पैसा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने, महंगे मोबाइल, लेपटॉप आदि खरीदने में उड़ा दिया है। पिता नरेंद्र सिंह से भी चोरी के पैसे बरामद हुए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में दूसरे आरोपित चौखुटिया के ही रहने वाले राजेंद्र गिरी पुत्र कैलाश गिरी को भी सोमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दस लाख रुपये नकद, दो मोबाइल, एक लेपटॉप बरामद हुआ है। शनिवार को गैरसैंण की कोर्ट में तीनों आरोपितों को पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी से अल्मोड़ा स्मैक बेचने ला रहे अल्मोड़ा के 2 युवक दो लाख अस्सी हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next: मजदूर संघ के प्रधान सहित तीन दर्जन कर्मचारी इंटक में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.