Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जान हथेली पर रखकर तार झूले से नदी पार कर रहे हैं सीऊं के ग्रामीण
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जान हथेली पर रखकर तार झूले से नदी पार कर रहे हैं सीऊं के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

आरएनएस राजगढ़। करीब 26 किलोमीटर लंबे रेणुकाजी बांध के डूब क्षेत्र के अंतर्गत सबसे बड़े गांव सींऊ के ग्रामीण दोनों रज्जू मार्ग पर ओपरेटर नियुक्त न होने से जान हथेली पर रखकर नदियां पार कर रहे हैं। दरअसल गिरी व पालर नदी के बीच बसे इस गांव के लोगों के लिए बरसात में यातायात का प्रमुख साधन दोनों नदियों पर बने पारम्परिक रज्जू मार्ग अथवा तार झूले है। वर्ष 2019 में इन दोनों रज्जू मार्ग की मरम्मत पर बीडीओ संगड़ाह के माध्यम से जहां 2 लाख 80 हजार का बजट खर्च हो चुका है, वहीं पिछले साल भी गर्मियों व बैरिंग में आई खराबी की मरम्मत हो चुकी हैं।

 ग्रामीणों के अनुसार गत वर्ष हालांकि पंचायत द्वारा यहां ओपरेटर की नियुक्ति की गई थी, मगर इस साल ऐसा नहीं किया गया। रेणुकाजी डेम के डूब क्षेत्र में आने वाले इस गांव की भूमि अधिग्रहण करने के सरकार द्वारा करीब 100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है तथा नियमानुसार यहां पुल बनाने जैसा कोई भी निर्माण कार्य भी नहीं हो सकता। डेम निर्माण के लिए बजट उपलब्ध न होने के चलते अभी इस गांव का विस्थापन होना शेष है।

उपायुक्त सिरमौर अथवा सरकार द्वारा हालांकि विशेष प्रावधान कर यहां पालर खड्ड पर पुल के लिए करीब 10 लाख का बजट उपलब्ध करवाया गया है, मगर उक्त पुल तैयार होना शेष है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन तथा नेताओं से गांव के दोनों और लगे रज्जू मार्गों पर ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग की।

यूं तो लोग इसे करोड़पतियों का गांव भी कहते है, मगर यहां रहने वाले दर्जन भर अनुसूचित जाति के परिवार ऐसे भी हैं जिनके नाम राजस्व रिकार्ड में जमीन न होने के चलते उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। संगड़ाह से सीऊं जाने वाली कच्ची सड़क बरसात में बंद हो जाती है तथा ऐसे में लोगों को तारों से बनी रस्सियों के ऊपर से जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। नदियों में बरसात का पानी ज्यादा होने के चलते इन दिनों पैदल अथवा तैरकर नदियां पार करना संभव नहीं है।

 कार्यवाहक बीडीओ संगड़ाह हरमेश ठाकुर ने कहा कि, रज्जू मार्गों के लिए ऑपरेटर नियुक्ति का काम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है। पंचायत सचिव दीपराम शर्मा ने कहा कि, झूला ऑपरेटर के लिए कोटशन आमंत्रित की गई है तथा इसी गांव के रहने वाले संगड़ाह पंचायत के उपप्रधान को भी इस बारे ग्रामवासियों से चर्चा करने को कहा जा चुका है।

ReplyForward
शेयर करें..

Post navigation

Previous: केनन स्डाना गांव में एक दिवसीय साक्षरता शिविर आयोजित
Next: श्री भाट ब्राह्मण समाज कल्याण सभा की बैठक संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.