Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नौणी यूनिवर्सिटी में आईसीएआर प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी एडमिशन
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नौणी यूनिवर्सिटी में आईसीएआर प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी एडमिशन

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस ब्यूरो सोलन। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर अपने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम में एडमिशन देगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी।  विश्वविद्यालय के बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री और बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की सामान्य सीटों पर प्रवेश राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित आईसीएआर-एआईईईए (यूजी) 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसी तरह, स्नातकोत्तर कार्यक्रम- एमएससी और एमबीए (कृषि व्यवसाय) और पीएचडी में प्रवेश भी क्रमशः आईसीएआर-एआईईईए (पीजी) और and एआईसीइ -जेआरएफ/एसआरएफ में प्राप्त अंकों के आधार पर मिलेगा। वह उम्मीदवार, जो विश्वविद्यालय की स्नातक कार्यक्रम की सेल्फ-फाइनेंसिंग सीटों और एमबीए (सामान्य) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आईसीएआर परीक्षा नहीं देनी होगी। हालांकि, उन्हें विश्वविद्यालय के ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा। स्नातक कार्यक्रम की सेल्फ-फाइनेंसिंग सीट पर प्रवेश योग्यता परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगा। एमबीए (सामान्य) के लिए एचपी मैट परीक्षा की योग्यता के आधार पर प्रवेश मिलेगा, जिसके बाद विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा। पीएचडी प्रबंधन में प्रवेश, योग्यता परीक्षा (एमबीए) की मेरिट के आधार पर होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने कंप्यूटर आधारित आईसीएआर-एआईईईए (यूजी), आईसीएआर-एआईईईए (पीजी) एन्ड एआईसीइ -जेआरएफ/एसआरएफ परीक्षा की तारीखों को अधिसूचित कर दिया है। आवेदन पत्र ऑनलाइन https://icar.nta.ac.in पर 20 अगस्त तक भरा जा सकता है। आईसीएआर-एआईईईए (यूजी) की परीक्षा 7, 8 और 13 सितंबर को होगी, जबकि आईसीएआर-एआईईईए (पीजी) एन्ड एआईसीइ -जेआरएफ/एसआरएफ की परीक्षा 17 सितंबर को होगी। संबंधित आईसीएआर परीक्षाओं में भाग लेने के अलावा, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर जाकर विश्वविद्यालय का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार आईसीएआर प्रवेश परीक्षा में भाग नहीं लेता है या विश्वविद्यालय के ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा करने में विफल रहते हैं, वो एड्मिशन के लिए पात्र नहीं होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबार्ड द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
Next: पंचायत समितियों का गठन करने के लिए प्रभावी प्रयास करने की कार्य योजना पर चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.