Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में 70 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में 70 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

कोरोना महामारी को लेकर हुए सीरो सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली ,29 जुलाई (आरएनएस)। देश में कोरोना महामारी के मद्देनजर इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (आईसीएमआर) द्वारा कराए गए सीरो सर्वे में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत देश के आठ राज्यों में 70 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। जबकि सबसे ज्यादा मामले वाले राज्य केरल में यह आंकड़ा महज 44.4 फीसदी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल के इस सीरो सर्वे की जारी गई गई रिपोर्ट के अनुसासर यह सर्वे 14 जून से 16 जुलाई के बीच कराया गया। इस सर्वे में 6-17 साल के बच्चों को भी शामिल किया गया था। इसको देखते हुए लोगों से गैरजरूरी यात्रा टालने और कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई थी। आईसीएमआर ने यह सर्वे देश के 70 जिलों में किया था। यह आईसीएमआर का चौथा सीरो सर्वे है। आईसीएमआर में महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख समीरन पांडा भी सर्वेक्षण में शामिल थे। उन्होंने कहा जिलों को जनसंख्या के आधार पर चुना गया था और इसलिए कुछ राज्यों में अधिक जिलों को शामिल किया गया है।  उन्होंने कहा कि चौथा सीरो सर्वे में शामिल जिले वहीं है जिसे इससे पहले तीनों सर्वे में शामिल किया गया था। सर्वे में हर जिले से 10 गांव या वार्ड में से 40-40 लोगों को चुना गया। मध्य प्रदेश में 79, राजस्थान में 76, गुजरात में 75.3, बिहार में 75, छत्तीसगढ़ में 74.6, उत्तर प्रदेश में 71.0,  हिमाचल प्रदेश में 62.0, झारखंड में 61.2, हरियाणा में 60.1 तथा महाराष्ट्र में 58 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी पाई गई।

सभी राज्यों को सीरो सर्वे कराने की सलाह
बुधवार को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र लिखकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी कि वे जिला-स्तरीय डेटा तैयार करने के लिए आईसीएमआर के दिशा-निर्देश में खुद सीरो सर्वे करा लें। जिससे उस आंकड़ें का इस्तेमाल कोरोना की रोकथाम के लिए किया जा सकेगा। आईसीएमआर का सीरो सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के फैलाव के स्तर को समझने के लिए डिजाइन किया गया था। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने पिछले सप्ताह सीरो सर्वे के नतीजे बताते हुए कहा था देश में लगभग 40 करोड़ यानी 33 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनमें कोरोना की एंटीबाडी नहीं पाई गई है। यानी इन लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।

टीकाकरण का महत्व
चौथे सीरो सर्वे ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का महत्व भी समझा दिया है। चौथे सीरो सर्वे के मुताबिक जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली उनमें से केवल 62.3 फीसदी में ही कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी पाई गई। जबकि वैक्सीन की एक डोज लेने वालों में से 81 फीसदी और दोनों डोज लेने वालों में से 89.9 फीसदी लोगों में एंटीबाडी पाई गई। सीरो सर्वे यह भी बताता है कि जिन राज्यों ने पहली और दूसरी लहर में संक्रमण को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया है, और संक्रमण से एक बड़ी आबादी को बचाया है  उन्हें भी बाकी लोगों के बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छता पखवाड़ा प्रथम अगस्त से 15 अगस्त तक
Next: विसुही नदी में डूबे बच्चों का हुआ रेस्क्यू , तीनों शव निकाले गए बाहर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.