Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • टीका ले चुके लोग अब जा सकेंगे ब्रिटेन, बिना क्वारंटीन मिलेगी इंट्री
  • अंतरराष्ट्रीय

टीका ले चुके लोग अब जा सकेंगे ब्रिटेन, बिना क्वारंटीन मिलेगी इंट्री

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

लंदन, 29 जुलाई। ब्रिटेन की सरकार ने अमेरिका और यूरोपिय संघ में शामिल देशों से आने वाले उन मुसाफिरों के लिए 10 दिन के अनिवार्य क्वॉरंटीन के नियम को खत्म कर दिया है, जिन्होंने कोरोना टीके की दोनों डोज ले ली है। हालांकि, भारत को अभी भी ब्रिटेन ने रेड लिस्ट में ही रखा है। फिलहाल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने वाले लोगों को ही इन देशों से लौटने पर पृथक-वास में जाने से छूट मिलती थी। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, हमने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से शुरू करने के अपने सफर में काफी प्रगति की है और आज यह एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
बहरहाल, भारत अंतरराष्ट्रीय यातायात प्रणाली की लाल सूची में है जो सफर पर रोक लगाती है और ब्रिटेन के निवासियों के लौटने पर होटल में 10 दिन तक क्वॉरंटीन रहने को जरूरी करती है। इस दर्जे पर अगली समीक्षा अगले हफ्ते के मध्य में होने की संभावना है।
पहली बार भारत में मिला कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंटब्रिटेन में काफी फैल रहा है, इसलिए यात्रा परामर्श पर भारत की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।
इस बीच दो अगस्त को स्थानीय समयनुसार सुबह चार बजे से यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी द्वारा स्वीकृत टीके की दोनों डोज लगवाने वाले यूरोपीय संघ में शामिल देशों के यात्री देश में आ सकते हैं और उन्हें क्वॉरंटीन नहीं रहना होगा।
इसी तरह से अमेरिका से आने वाले लोगों को वे टीके लगवाने पर क्वॉरंटीन से छूट मिलेगी जिनको फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दी है या स्विस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगवाने वालों को पृथक-वास से छूट मिलेगी।
अमेरिका और ईयू में शामिल देशों से आने वाले लोगों को इंग्लैंड के लिए आगमन करने से पहले जांच करानी होगी। फ्रांस को इस छूट से बाहर रखा गया है।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ईयू और अमेरिका में पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्रियों के लिए पृथक-वास मुक्त सफर की शुरुआत करने से हम सामान्य हालात की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलास्का तट पर भूकंप के जोरदार झटके, सुनामी चेतावनी जारी
Next: म्यांमार में बाढ़ से हजारों लोग हुए प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.