Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रेलवे अधिकारियों, प्रशासन व कंपनी अधिकारियों की आंदोलनकारियों से वार्ता विफल
  • पौड़ी

रेलवे अधिकारियों, प्रशासन व कंपनी अधिकारियों की आंदोलनकारियों से वार्ता विफल

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लाक के ग्राम रानीहाट और नैथाणा के प्रभावित काश्तकारों का ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में रोजगार की मांग को लेकर गुरूवार को रेलवे अधिकारियों, प्रशासन व कंपनी अधिकारियों की आंदोलनकारियों से वार्ता हुई। इस दौरान कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर वार्ता विफल रही। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो जाता है तब तक वह धरना प्रदर्शन पर डटे रहेंगे। कहा आरवीएनएल एवं परियोजना मे लगी कार्यदायी संस्था नवयुगा कम्पनी प्रभावितों को रोजगार के नाम पर लंबे समय से गुमराह करने का काम कर रही है। वार्ता के दौरान आंदोलनकारी व आप नेता समीर रतूड़ी व नैथाणा की प्रधान आशा देवी ने कहा कि रेलवे प्रभावितों को रेलवे व काम में लगी कंपनियों में रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रभावित लंबे समय से आंदोलनरत हैं। बावजूद कंपनी व रेलवे प्रशासन उन्हें रोजगार के नाम पर ठगने का काम कर रहा है। भूमिधर प्रभावितों का कहना है राणीहाट व नैथाणा में कृषि व फल सब्जी की बहुत अच्छी पैदावार होती थी। लेकिन रेल परियोजना के लिए हमारी जमीन अधिकृत करने से पहले शासन-प्रशासन द्वारा हमें रेल परियोजना रोजगार देना का प्रलोभन दिया जाता रहा। कहा काम प्रारंभ होने के दो वर्ष पूरे होने को हैं पर अभी तक प्रभावित काश्तकारों को रोजगार नही दिया गया है। इस मौके पर प्रशासन ने निजी कंपनी की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। एसडीएम अजयवीर सिंह, तहसीलदार सुनील राज ने भी आंदोलनकारियों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने। प्रभावित आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती है वह काम नहीं होने देंगे। वार्ता में रेलवे अधिकारी पीबी बडोगा, निजी कंपनी की ओर से मधुसूदन व आंदोलनकारी रोशनी रूडोला, राकेश भट्ट, हेमंत, शिव सिंह रावत, प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरों ने किया धारानौला में दुकान में चोरी का प्रयास, व्यापारियों में आक्रोश
Next: पुरानी पेयजल योजना के भारी भरकम बिलों से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.