Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज के लिए पत्नी को आग में दिया धक्का
  • हरिद्वार

दहेज के लिए पत्नी को आग में दिया धक्का

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। दहेज के लिए रानीपुर निवासी एक युवती को उसके पति ने कोटद्वार में आग में धक्का देकर जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि दहेज के लिए आरोपी पति और ससुराल पक्ष ने कई बार युवती के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। युवती ने पति पर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने शिकायत देकर बताया कि 28 अगस्त वर्ष 2020 को उसने शिव मंदिर समिति न्यायालय परिसर हरिद्वार में नीशू कुमार पुत्र हेमराज निवासी बिजनौर के साथ उसने लव मैरिज की थी। आरोप है कि विवाह के बाद पति ने युवती को कहा था कि प्रेम विवाह को लेकर उसके परिवार वाले नहीं मानेंगे। परिवार वालों को मनाने के लिए उसे थोड़ा समय चाहिए। पति कोटद्वार में एक कोरियर ऑफिस में काम करता था। आरोप है कि इस बीच कई बार बतौर पत्नी के रूप में युवती कोटद्वार गई। आरोप है कि नवंबर 2020 में अचानक पति ने 5 लाख रुपये की डिमांड की और कहा कि उसे 5 लाख रुपये की जरूरत है। मोबाइल की दुकान खोलनी है। युवती ने इनकार किया तो आरोपी पति ने उसे पत्नी मानने से ही मना कर दिया। नवंबर में ही पति ने दूसरी लडक़ी से सगाई कर ली। युवती को इस बात का जब मालूम हुआ तो ससुराल जाकर परिजनों से बातचीत की। आरोप है कि वहां युवती को जातिसूचक शब्द कहे गए। युवती ने पुलिस में शिकायत की, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पति कोटद्वार चला गया। दिसंबर में जब युवती वहां पहुंची तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर आग में पति ने धक्का दे दिया। इस बीच कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी आरोपी ने बनाए। आरोप है कि 9 जून को आरोपी ससुराल वाले युवती के घर पहुंचे और 5 लाख रुपये दहेज में मांगने लगे। मायके पक्ष की ओर से इनकार करने पर उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो युवती ने कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने पति नीशू कुमार पुत्र हेमराज, ससुर हेमराज पुत्र स्वराज, सास बीना देवी पत्नि हेमराज, ननद निशा पत्नि कुलकीत निवासीगण गांव भदोला, झक्काकी, थाना रायपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से किसानों और बागवानों की परेशानियां बढ़ी
Next: राजगढ़ -नौहराधार मार्ग वाहन के लिए बंद, कांडा नाले में फंसा केंटर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.