Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट पहुंचे कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत
  • बागेश्वर

कपकोट पहुंचे कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

बागेश्वर। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल आज युवा संवाद के तहत बागेश्वर जिले के कपकोट पहुंचे। कर्नल कोठियाल के कपकोट पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। कर्नल कोठियाल से मिलने युवाओं समते मातृशक्ति बड़ी तादात में पहुंचे थे जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी से कर्नल कोठियाल का स्वागत किया। युवा संवाद कार्यक्रम में, युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि कपकोट पहुंचते ही ये अहसास हुआ कि लोग कैसे विषम परिस्थितियों में पहाडों में रहते हैं, यहां के लोगों को रोजमर्रा कई संघर्षों से गुजरना पडता है लेकिन उसके बावजूद पिछले 20 सालों से कोई भी सरकार पहाड़ के दुरस्त क्षेत्रों का विकास नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि पहाडों में आज युवाओं के बीच रोजगार की सबसे बड़ी समस्या देखने को मिल रही है ,बेरोजगारी से हमारे प्रदेश के युवा लगातार जूझ रहे हैं। यह प्रदेश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि, उत्तर प्रदेश से विभाजन होने के बाद इन 20 वर्षों में हमारे प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी समेत कई मूलभूत समस्याओं से आज भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा,प्रदेश में इतने संसाधन होने के बावजूद भी रोजगार ना मिलना एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सरकारों ने युवाओं के रोजगार के लिए आज तक कोई कारगर सिस्टम नहीं बनाया। उन्होंने कहा,जब तक सरकारी सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया जाएगा ,तब तक यही समस्या प्रदेश में बरकरार रहेगी, उन्होंने आगे कहा कि यूथ फाउंडेशन को शुरू करने का मकसद यही था कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देना और यूथ फाउंडेशन ने अब तक 10000 से ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का काम किया है जो आगे भी जारी रहेगा। कर्नल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी लगातार धरातल पर काम कर रही है, और शुरुआत उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रतिमाह देने की बात कही है ,जिसके लिए लोगों को गारंटी कार्ड भी मुहैया कराए जा रहे हैं। रोजगार योजनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी मंथन कर रही है और ऐसी योजनाएं लेकर आएगी जिससे प्रदेश में बेरोजगारी पर काबू पाकर युवाओं को रोजगार की तरफ ले जायेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि ,पहाड़ों में स्वास्थ्य के बहुत बुरे हाल हैं और जिस तरीके से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य को लेकर एक सफल अभियान चलाया और रोल मॉडल स्थापित किया,उसी सफल अभियान को अब उत्तराखंड में भी लागू करने की जरूरत है ,जो आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही तुरंत लागू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में राष्ट्र निर्माण पार्टी का आगाज
Next: बैंक के ताले तोड़ प्रिंटर और स्कैनर चोरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.