Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत देवड़ा-दिगोली में लगाई चौपाल, रामास्वामी आश्रम-देवड़ा मोटर मार्ग की स्वीकृति पर विधानसभा उपाध्यक्ष का जनता ने किया आभार व्यक्त
  • अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत देवड़ा-दिगोली में लगाई चौपाल, रामास्वामी आश्रम-देवड़ा मोटर मार्ग की स्वीकृति पर विधानसभा उपाध्यक्ष का जनता ने किया आभार व्यक्त

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
IMG-20210728-WA0023.jpg

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत देवड़ा एवं दिगोली में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पेयजल, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत एवं रामास्वामी आश्रम से देवड़ा मोटर मार्ग की समस्या को प्रमुखता से रखा। विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा पेयजल से संबंधित समस्या हेतु जल निगम के अधिशासी अभियंता से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल लाइन बिछाने हेतु निर्देशित किया। श्री चौहान ने बताया कि रामास्वामी आश्रम से देवड़ा मोटर मार्ग हेतु शासन द्वारा 108 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिसमें टेंडर प्रक्रिया गतिमान है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। समस्त ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में वित्तीय स्वीकृति के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं आभार जताते हुए धन्यवाद किया। आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जिला दैवीय आपदा अधिकारी से वार्ता कर तत्काल आपदा मद से आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत करने हेतु आदेशित किया। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता को दी एवं इसका लाभ लेने हेतु आह्वान किया। कोरोना महामारी रोकथाम हेतु समस्त ग्रामीणों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन एवं आयुष किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भूपेंद्र पूना, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश राम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माया नेगी, भूतपूर्व प्रधान आनंद सिंह नेगी, कैप्टन नंद किशोर पांडे, उपेंद्र देवडी, ग्राम प्रधान नीमा देवी, जीवन राम, मोहन राम, हरीश राम, जगदीश राम, सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो अगस्त से स्कूल खोलने का विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Next: केरल विधानसभा हंगामा : सुप्रीम कोर्ट ने एलडीएफ विधायकों को राहत देने से किया इनकार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.