Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा कर वेस्ट इंडीज ने 1-1 से की बराबरी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा कर वेस्ट इंडीज ने 1-1 से की बराबरी

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

बारबाडोस, 27 जुलाई।  विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (59) और ऑलराउंडर जेसन होल्डर (52) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत मेजबान वेस्ट इंडीज ने यहां रविवार को दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा कर तीन मैचों की इस सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
कोरोना संक्रमण मामले के बाद रविवार को पुनर्निर्धारित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, हालांकि वह रणनीति के तहत बड़ा लक्ष्य खड़ा नहीं कर पाई, क्योंकि वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और उसे 47.1 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में मेजबान वेस्ट इंडीज ने 38 ओवर में छह विकेट खो कर 191 रन बना कर मैच जीत लिया। जीत के हीरो रहे पूरन ने दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 75 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि होल्डर ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 69 गेंदों पर 52 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शाई होप ने भी 38 रन की जुझारू पारी खेली।

वेस्ट इंडीज की गेंदबाजी कितनी प्रभावशाली रही इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक समय पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45 रन पर छह विकेट था, हालांकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश, लेकिन वह 36 रन बना कर आउट हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर 128 रन पर आठ विकेट था। इसके बाद गेंदबाज एडम जम्पा और वेस एगर ने नौवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को 187 के स्कोर तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर टीम ऑलआउट हो गई। जैम्पा ने चार चौकों के सहारे 62 गेंदों पर 38, जबकि एगर ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों पर 41 रन बनाए।

छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वेस्ट इंडीज को भी जल्दी शुरुआती झटके दिए, जिससे वेस्ट इंडीज की स्थिति भी ऑस्ट्रेलिया जैसी हो गई। उल्लेखनीय है कि 72 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आधी मेजबान टीम को पवेलियन भेज दिया था, हालांकि इस समय पूरन और होल्डर ने पारी को संभाला और टीम की डूबती नैया को पार लगाया। पूरन और होल्डर ने छठे विकेट के लिए 93 रनों की महत्वपूर्ण और मैच विजयी साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 26 रन देकर सर्वाधिक तीन, एडम जम्पा ने नौ ओवर में 43 रन देकर दो और एश्टन टर्नर ने छह ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। वेस्ट इंडीज के लिए अकील होसिन और अल्जारी जोसफ ने क्रमश: 10 ओवर में 30 रन देकर तीन और 8.1 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा शेल्डन कॉट्रेल को दो और जेसन होल्डर और हेडन वाल्श को एक-एक विकेट मिला। निकोलस पूरन को 59 रन की मैच विजयी पारी के लिए ‘ प्लेयर ऑफ द मैच Ó चुना गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार टोक्यो ओलंपिक से बाहर
Next: टोक्यो ओलंपिक में नीदरलैंड का टेनिस खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.